हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने मांग की कि मध्य क्षेत्र में डंेंगू के फैलाव को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को दवाईयों का छिड़काव करना चाहिए। डेंगू लगातार धर्मनगरी को अपनी चपेट में ले रहा है। साफ सफाई का विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। अशोक अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू की रोकथाम मे लिए स्वयं भी जागरूक बनें। पुराने टायर, गमले, फ्रिज की ट्रे, कूलर आदि में पानी जमा ना होंने। रूके हुए साफ पानी में डेंगू का लार्वा बनने की संभावना बनी रहती है। घरों के आसपास जलभराव ना होने दें। बाल्टियां ढक कर रखें। जागरूकता से ही डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सकता है। अशोक अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम को बड़े पैमान पर दवाईयों का छिड़काव कराना चाहिए। अधिकारी संज्ञान लें कि जिन क्षेत्रों में डेंगू फैल रहा है। उन क्षेत्रों में विशेष उपाय किए जाएं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment