Skip to main content

निर्मल अखाड़े पर कब्जे के प्रयास को पुलिस ने किया विफल

असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए-कोठारी महंत जसविन्दर सिंह



 हरिद्वार। कनखल चौक बाजार स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पर कब्जा करने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। पंजाब से एक संत की अस्थियां प्रवाह करने हरिद्वार आए कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट के संत पूजा पाठ के बहाने अखाड़े में घुस आए। अखाड़े के श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज एवं कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने इसकी सूचना पुुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी मनोज ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद को देखते हुए अधिकारियों ने नगर कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह भी अखाड़े पहुंच गए और अखाड़े में घुस आए संतों को समझाने का प्रयास किया। जब संत अखाड़े से बाहर जाने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए संतों को बाहर निकाला। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल को लेकर अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह व कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट के रेशम सिंह भूरी वाले,बाबा प्रेमसिंह,जगतार सिंह,कमलजीत सिंह,महंत गोपाल सिंह,संत भूपेंद्र सिंह, चमकोर सिंह, सतनाम सिंह,बहार सिंह आदि संत पंजाब से एक दिवंगत संत की अस्थियां प्रवाह करने के लिए हरिद्वार आए थे। अस्थि प्रवाह के लिए सती घाट जाते समय सभी अखाड़े में घुस गए। महंत मोहन सिंह, महंत जगजीत सिंह भी पंजाब से आए संतों के साथ थे। सैकड़ों लोगों के साथ विरोधी गुट के संतों को अखाड़े में घुसा देख अखाड़े के संतों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बलपूर्वक सभी को अखाड़े से बाहर निकाला। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट द्वारा लंबे समय से अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने की नीयत से जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। महंत जसविन्दर सिंह ने कहा कि अखाडे का अपना बॉयलॉज है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज अखाड़े के अध्यक्ष हैं। जो संत अखाड़े पर कब्जा करना चाहते हैं। उनका अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के लिए बिना वजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विरोधी गुट के बाबा प्रेमसिंह ने अखाड़े की एक्कड कलां शाखा पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिसे तत्कालीन अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरी महाराज, संत समाज व पुलिस प्रशासन के सहयोग से नाकाम कर दिया गया था। अब फिर से नए सिरे से विवाद खड़ा किया जा रहा है। अखाड़े पर जबरन कब्जे व अखाड़े की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने को लेकर बाबा प्रेमसिंह सहित कई संतों पर मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन से अखाड़े की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे का प्रयास करने वाले सभी संतों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। अखाड़ा परिषद के संतों के साथ मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से मिलकर अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के प्रयासों में लगे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज,महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश,कोठारी महंत जसविन्दर सिंह,महंत अमनदीप सिंह,महंत अरूण दास,संत हरदेव सिंह,संत बलवीर सिंह, महंत खेम सिंह,संत निर्मल सिंह शास्त्री,संत हरदेव सिंह, महंत गुरप्रीत सिंह,संत निक्कुदास उदासीन, महंत मोहनदेव सिंह, संत गोपाल हरि, संत हरि सिंह आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।