Skip to main content

उत्तराखण्ड के चारों धाम सहित विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों का भ्रमण कर वापस पहुची पवित्र छड़ी

 


हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी चारों धाम सहित समस्त उत्तराखंड के गढ़वाल तथा कुमायूं मंडल के पौराणिक तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर मंगलवार को वापस श्यामपुर हरिद्वार पहुंच गयी,यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को मायादेवी मंदिर पहुँच कर विश्राम करेगी। इससे पहले सोमवार को पवित्र छड़ी पौराणिक तीर्थ बिनसर महादेव में पूजा अर्चना कर केदारखंड में वर्णित बूढा केदारेश्वर महादेव के लिए रवाना हुई बिनसर महादेव के श्री महंत गोवर्धन गिरी, पुजारी शेखर पांडे, भुवन चंद्र तिवारी, पृथ्वीपाल सिंह, हिमांशु पंत,नरेंद्र बिष्ट आदि ने बिनसर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में पूजा करा कर पवित्र छड़ी को दूनागिरी मंदिर के दर्शनों के लिए प्रस्थान कराया। छड़ी के प्रमुख महंत श्री महंत प्रेम गिरी महाराज ,उपमहंत श्री महंत शिवदत्त गिरी,श्री महंत पुष्कराज गिरी, श्री महंत पशुपति गिरी ,श्री महंत विशंभर भारती ,महंत वशिष्ठ गिरि, महंत राजगिरी, महंत आदित्य गिरि ,महंत केशवगिरी, महंत रतन गिरी, साधु संतों की जमात के साथ पौराणिक तीर्थ दूनागिरी माता के मंदिर पहुंचे,यहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों ने छड़ी का स्वागत किया और पूजा अर्चना कर माता के दर्शन कराएं। संतों ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर वृद्ध केदारेश्वर मंदिर की ओर प्रस्थान किया। बूढ़ा केदार के नाम से प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर केदार मंदिर समिति के सरपंच आनंद सिंह मनराल, सचिव तारा दत्त शर्मा,राजेंद्र बिष्ट, जगत सिंह,पूरन सिंह मेहता,टीकाराम जोशी,प्रधान अनूप सिंह, दीप रावत, हरि सिंह रावत व ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर पवित्र छड़ी को राम गंगा में स्नान कराया गया। केदारेश्वर मंदिर में तीर्थ पुरोहितों ने पवित्र छड़ी को शिवलिंग के दर्शन कराए व जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। पौराणिक आख्यान के अनुसार भस्मासुर से बचने के लिए भगवान शिव इस स्थान पर पृथ्वी में समा गए थे ,जिस पर भस्मासुर ने उन पर फंसे से प्रहार किया जिससे उनके पार्श्व के ऊपर चोट पहुंची, यहां स्थित शिवलिंग पर यह निशान आज भी अस्पष्ट दिखाई देता है। केदारेश्वर महादेव से पवित्र छड़ी कुमायूं के न्याय के देवता भूमियथान मासी पहुंची जहां ग्रामीणों ने पवित्र छड़ी तथा साधु-संतों के पर पुष्प वर्षा कर तथा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। नगारा निशान तथा ढोला-डमरू के साथ भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के साथ पवित्र छड़ी भूमिया देवता के मंदिर ले जाई गई भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने हर हर महादेव के नारे के साथ भूमिया देवता की पूजा की। समिति के अध्यक्ष श्री मासी लाल ने पवित्र छड़ी और साधु संतों का स्वागत करते हुए आग्रह किया कि अगले वर्ष पवित्र छड़ी का विश्राम भूमिया मंदिर में ही कराई जाए ताकि अधिक से अधिक स्थानीय ग्रामीण जनता के दर्शन कर सके। भूमिया थान से गर्जिया माता के दर्शनों के लिए रवाना किया। पवित्र छड़ी का थ्रोंस खान पहुंचने पर स्थानीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के कार्यकर्ताओं ने 3 व साधु-संतों का पुष्प वर्षा कर भारी करतल ध्वनि से स्वागत किया और शोभा यात्रा के रूप में जुलूस निकाला रामनगर पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता तेज ढूंढ इलियाल ने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों व्यापारियों के साथ पवित्र छड़ी का जोरदार स्वागत किया श्री के प्रमुख महंत श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए का सनातन धर्म की रक्षा करने तथा भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा यह छड़ी यात्रा सनातन धर्म की रक्षा राष्ट्र के विकास उन्नति प्रगति तथा उत्तराखंड को दे का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने के लिए प्रारंभ की गई है युवा पीढ़ी ही इस पवित्र उद्देश्य को पूरा करने के लिए संकल्प लेगी तभी भारत विश्व गुरु बन पाएगा। यहां से पवित्र छड़ी माता गरजिया देवी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंची, जहां तीर्थ पुरोहितों ने पूजा अर्चना कर माता के दर्शन कराएं। देवी के पूजन के पश्चात रामनगर स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां पहुंचने पर सनराइज रिसोर्ट के स्वामी प्रकाश चंद जोशी, मंदिर के गादीपति महंत जितेंद्र गिरी,तेजू गुंजियाल,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,कानूनगो पटवारी व स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। पवित्र छड़ी यात्रा के सभी साधु संतों का श्री जोशी ने अपने रिजॉट में रात्रि विश्राम की व्यवस्था तथा जलपान का आयोजन किया। मंगलवार को पवित्र छड़ी पवित्र छड़ी को रिजॉर्ट स्वामी चंद्रपकाश जोशी ने पूजा अर्चना कर श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार के लिए रवाना किया। मंगलवार को पवित्र छड़ी श्यामपुर कांगड़ी पहुंच गई ,यहां पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ कई गणमान्य लोगों ने छड़ी की अगवानी करते हुए पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की। पवित्र छड़ी मंगलवार श्यामपुर कांगड़ी में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को आदि माया देवी मंदिर लाया जाएगा जहां छड़ी विश्राम करेगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।