Skip to main content

वरिष्ठ पत्रकार के पिता का आकस्मिक निधन,पत्रकारों में शोक की लहर

सनत कुमार आर्य राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता थे सनत कुमार आर्य पंचतत्व में विलीन


 हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय आर्य के पिता सनत कुमार आर्य का आज प्रातः 9ः30 बजे श्री रामकृष्ण मिशन चिकित्सालय में निधन हो गया वे 84 साल के थे। वे अपने पीछे 2 पुत्र एक पुत्री पुत्र वधू और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं आज शाम कनखल श्मशान घाट में उन अंतिम संस्कार उनके बड़े बेटे संजय आर्य ने किया और आर्य आज पंचतत्व में विलीन हो गए अंतिम संस्कार में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। संजय आर्य के पिता सनत कुमार आर्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता थे और वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे तथा विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने कार्य किया। कनखल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा प्रारंभ कराने वालों में वे प्रमुख थे राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका बेहद सक्रिय रही। स्व0 सनत कुमार आर्य ने राम जन्मभूमि कार सेवा में सपरिवार भाग लिया और जन्मभूमि आंदोलन में जेल भी रहे 1975 में देश में लगी आपातकाल का भी उन्होंने जोरदार विरोध किया और आपातकाल विरोधी आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनके निधन से एक समर्पित समाज सेवी और संघ परिवार का एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है वे अत्यंत मधुर भाषी और मिलनसार थे गुरुकुल फार्मेसी से भी जुड़े रहे। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष श्रवण झा,उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा,अमित शर्मा, नेशनल,पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत, दीपक नौटियाल, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, प्रेस क्लब सचिव संदीप शर्मा, जयपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कौशल सीखोला, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एनयूजे आई हरिद्वार के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीकांत शुक्ला, जिला महासचिव अमित कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल,मनोज रावत,डॉ हिमांशु द्विवेदी,अवधेश शिवपुरी,डॉ पंकज कौशिक,रोहित सीखोला, रतन मणि डोभाल, एमएस नवाज,राज कुमार,गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस नेता संजय पालीवाल्र भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,प्रदीप चौधरी,जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,संतोषी माता आश्रम के मुख्य ट्रस्टी अशोक शांडिल्य, नगर निगम हरिद्वार की मेयर श्रीमती अनीता शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग श्रमिक नेता मुरली मनोहर, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष त्यागी, एडवोकेट कनखल व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवत शरण अग्रवाल समेत कई सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।