Skip to main content

भाजपा के नवनियुक्त दोनो जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

 विभिन्न दलों के नेताओं को डॉ.निशंक ने कराया भाजपा में शामिल


हरिद्वार। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद संदीप गोयल और शोभाराम प्रजापति हरिद्वार जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने दोनों जिलाध्यक्षों का स्वागत किया। भाजपा ने संगठन की दष्टि से हरिद्वार जिले को दो भागों में विभाजित किया है। रुड़की और हरिद्वार दो जिले बनाये गए हैं। रुड़की में छह और हरिद्वार में पांच विधानसभा को रखा गया है। सोमवार को हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय में नए जिलाध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर निशंक ने कहा कि दोनों जिलाध्यक्ष पार्टी को और मजबूत करेंगे। भाजपा ने सोच-समझकर निर्णय लिया है। भाजपा लीडर की खान है। भाजपा किसी को भी जिलाध्यक्ष बना सकती थी लेकिन भाजपा ने कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। विश्वास जताया कि दोनों जिलाध्यक्ष पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह के कार्यों को और आगे बढ़ाएंगे। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा तथा सभी को साथ लेकर चलूंगा। रुड़की के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जो कार्यभार पार्टी ने सौंपा है मैं उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस एवं बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर रुड़की एवं हरिद्वार के संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप गोयल एवं श्री शोभाराम प्रजापति तथा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे के दौरान दोनों जिलों के अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया एवं आज पार्टी में प्रमुख शहरों के रूप में मनोज कुमार,संजय सिंह, मेनपाल,सुखबीर सिंह,प्रधान, रिंकू प्रधान, लियाकत ,नसीब ,अजय कुमार ,रमन कुमार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा कुलदीप कुमार आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है और जिस प्रकार से देश की जनता देश के प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब इस देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और हम सब मिलकर आने वाली चुनौतियों का सामना कर देश एवं पार्टी को आगे ले जाने का काम करेगे हमारा उद्देश्य केवल सत्ता पाना नही है बल्कि हमारे लिए पहले राष्ट्रवाद है मां भारती एवं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा करना है। कांग्रेस केवल और केवल परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है कांग्रेस ने देश के विकास को रोककर अपने विकास पर ही ध्यान दिया हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज, ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत, ओमप्रकाश जमदग्नि,विकास तिवारी,लव शर्मा,आशु चौधरी,ललित मोहन अग्रवाल,रेनू शर्मा,मन्नू रावत,रजनी वर्मा,आशीष झा,इंजीनियर भूषण सिंह,सतीश कुमार,वीरेंद्र कुमार, अरुण चौहान, मनोज गौतम आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।