Skip to main content

समाजवादी नेता अनिल जेटली पंचतत्व में विलीन,तीर्थनगरी में समाजवादी युग का अंत

 


हरिद्वार समाजवादी नेता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निकट रहे समाजवादी नेता अनिल जेटली का मंगलवार सायंकाल कनखल स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, उनके बेटे अमित जेटली ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। गमगीन माहौल में उपस्थित लोगों ने जेटली को अंतिम विदाई दी। 72 साल के अनिल जेटली का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोमवार की देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया था। आज तड़के उनकी पार्थिव देह दिल्ली से हरिद्वार पहुंची और कनखल के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से हरिद्वार के राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अत्यंत मधुर भाषी और मिलनसार जेटली ने हरिद्वार की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। जेटली को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल, मुरली मनोहर,पुरुषोत्तम शर्मा,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल ब्रह्मचारी,प्रदीप चौधरी ,समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाराशर,धर्मपाल ठेकेदार,ललित नाथ,सुनील दत्त पांडेय,चंद्रशेखर यादव,सुभाष सैनी ,टीटू जायसवाल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग,नगरपालिका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की व्यवसाई अनिल जेटली शुरू से ही समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे। उनके पिता जवाहरलाल जेटली समाजवादी चिंतक विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण के आंदोलनों से जुड़े रहे अनिल जेटली को बचपन से ही घर पर समाजवादी संस्कार मिले। जेटली आपातकाल के खिलाफ 1975 से 1977 तक में सक्रिय रहे। वे विश्वनाथ प्रताप सिंह के आंदोलन में भी वे जुड़े रहे। वे जनता पार्टी,जनता दल,समाजवादी जनता पार्टी और मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी में सक्रिय रुप से भागीदार रहे। 1983 में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर की कन्याकुमारी से दिल्ली राजघाट तक की पदयात्रा में आंशिक रूप से भाग लिया। वे समाजवादी नेता रहे राम शरण दास के खास विश्वस्त थे, अनिल जेटली युवा जनता के उत्तर प्रदेश के महामंत्री रहे। इसके अलावा वे जनता पार्टी,जनता दल,समाजवादी जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के प्रांतीय और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी रहे। उनके निधन से समाजवादी जगत का एक युग समाप्त हो गया है। कई वर्षों तक हरिद्वार की राजनीति अनिल जेटली के इर्द-गिर्द घूमती रही,वह कुछ समय तक कांग्रेस में भी रहे। परंतु बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।