हरिद्वार। पंडित नेहरू की जयंती पर हरकी पैड़ी से आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने चर्चा की। कांग्रेसियों ने कहा कि हरिद्वार में यात्रा ऐतिहासिक होगी। शुक्रवार को मायापुर स्थित भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उसी के संदर्भ में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व वरिष्ठ कांग्रेसी जनों के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरिद्वार में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि यात्रा हमें प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने किया। इस मौके पर पार्षद राजीव भार्गव,कैलाश भट्ट,श्रमिक नेता राजेंद्र चुटेला,सोम त्यागी,नितिन तेश्वर,बलराम गिरी कड़क, चोखे लाल, राजेंद्र भारद्वाज,आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम जोशी, तुषार कपिल, मधुकांत गिरी, प्रशांत शर्मा,नितिन यादव,तरुण व्यास,वेदांत उपाध्याय,विमल साटू,याज्ञिक वर्मा,शरद शर्मा, दीपक पांडे, विजय प्रजापति,नितिन कश्यप,जतिन हांडा आदि उपस्थित रहे।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment