Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रंधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन

 निडर और स्वाभिमानी नेता थी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी-सतपाल ब्रह्मचारी


हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश सेवा में योगदान का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि चार बार देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश सेवा में योगदान का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पाकिस्तान से बंगला देश को अलग कराना जैसे साहसिक निर्णय लेने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी निडर और स्वाभिमानी नेता थी। 1971 में पाकिस्तान से युद्ध में अमेरिका द्वारा अपना सातवां नौसैनिक बेड़ा भारत के खिलाफ उतार देने के बावजूद वे पीछे नहीं हटी। उन्होंने देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली इंदिरा गांधी जन-जन की नेता थी। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविश भटिजा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया। सभी क्षेत्रों में महिलाओं को बराबर भागीदारी दी। लेकिन आज  महिलाओं पर जुल्म अत्याचार हो रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव व युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर व चौ.बलजीत सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम तय किए तथा उन पर अमल करते हुए सखती के साथ लागू किया। इस अवसर पर आईटी प्रदेश सचिव शुभम जोशी, पूर्व सभासद अमन गर्ग,सुभाष कपिल, गुलशन नैय्यर,सत्येंद्र वशिष्ठ, विकास चंद्रा,पं.कपिल पाराशर ,बलराम गिरी कड़क, करण सिंह राणा, गोविंद प्रसाद, आशीष भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, हरिशंकर प्रसाद,ओमप्रकाश शर्मा,ओम मलिक पहलवान,हरीश शेरी,कुलदीप वालिया,सत्यनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।