Skip to main content

किसानों ने जताया स्वामी यतिश्वरानन्द का आभार


 हरिद्वार। जनपद में कुछ गन्ना समितियों एवं चीनी मिलों द्वारा गन्ना क्रय केंद्र बदले जाने से परेशान किसानों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर गन्ना क्रय केंद्रों को यथावत रखने की पैरवी की। जिस पर गन्ना मंत्री ने गन्ना आयुक्त और सहायक गन्ना आयुक्त को किसान हितों को देखते हुए गन्ना क्रय केंद्रों कसे यथावत रखने के आदेश दिए। जिस पर किसानों ने गन्ना मंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। गन्ना क्रय बदलने से परेशान किसानों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से गुहार लगाई थी। किसानों के हित में देहरादून में यमुना कॉलोनी पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। स्वामी यतीश्वरानंद ने गन्ना मंत्री को अवगत कराया कि हरिद्वार में गन्ना क्रय केंद्रों की जो व्यवस्था पिछले वर्ष थी। वह इस वर्ष के लिए भी बहाल की जाए। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गन्ना आयुक्त हंसादत्त पाण्डेय को आवास पर बुलाकर पूर्व की व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि चीनी मिल से 7.5 किलोमीटर की दूरी को छोड़कर अन्य गन्ना क्रय केंद्र विगत वर्ष की भांति लगाए जाएंगे। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी तथा उनका गन्ना समय पर चीनी मिलों में जाएगा एवं भुगतान भी 14 दिवस के अंदर कराया जाएगा। गन्ना किसानों की मांग के अनुसार गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। स्वामी यतीश्वरानंद ने किसानों की इस ज्वलंत समस्या का समाधान तत्काल करने के लिए गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गन्ना आयुक्त हंसादत्त पांडे, सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार आशीष नेगी, भाजपा रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के चेयरमैन सुशील राठी, राजपाल सिंह झबरेड़ा, ब्लॉक प्रमुख नारसन कविन्द्र सिंह,जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी,मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान, चन्दन त्यागी, मधुप त्यागी,योगेश चौधरी,किसान रवि चौधरी,सतेंद्र प्रधान, इंद्रजीत सिंह,मुन्ना राठी, अमित चौधरी, आदेश कुमार,कल्लू चौधरी,प्रताप सिंह,कुलबीर सिंह,परितोष,विपुल चौधरी समेत जनपद हरिद्वार के सैकड़ों किसान शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।