Skip to main content

लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित करने में सफल होंगे विजय भास्करन-डा.विशाल गर्ग


 हरिद्वार। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाले जम्मू से साईकिल यात्रा पर पहुंचे विजय भास्करन का स्वागत भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग, भोला शर्मा, नाथीराम सैनी, अंकित व मानसिंह ने फूलमाला पहनाकर किया। रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान डा.विशाल गर्ग ने कहा कि जम्मू से स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए साईकिल पर निकले विजय भास्करन अवश्य ही लोगों को प्रेरित करने में सफल होंगे। उनके द्वारा जनचेतना अभियान के तहत लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एकत्र कचरे के बदले एक चाय भेंट करते हैं। उनके द्वारा किया जा रहा यह अभियान अवश्य ही सफल होगा। पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। भोला शर्मा व नाथीराम सैनी ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। विजय भास्करन जम्मू से साईकिल पर लोगों में सफाई के प्रति जनचेतना ला रहे हैं जो कि प्रशसंनीय है। विजय भास्करन ने कहा कि लोगों में सफाई के प्रति जनचेतना उत्पन्न करने के लिए वे जम्मू से सिंगापुर तक साईकिल यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वे 15 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा के पहले छह महीने वे देश में सफाई को लेकर विभिन्न राज्यों में कैंपेन करेंगे। बाकी के छह महीने वे विदेशो में भारतीय संस्कृति का प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि वे अभी तक 7 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...