Skip to main content

उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की चेतावनी,मांगों के निस्तारण नही होने पर कार्य बहिष्कार

 


हरिद्वार। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक में राज्य भर के 11 विश्वविद्यालयों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बैठक में संगठन की मांगों का निस्तारण नही होने की स्थिति में 20 दिसंबर को राज्य भर के समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा एक दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग सभागार में आहूत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन संगठन के मुख्य संरक्षक भूपल सिंह करायात की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमदेव शतांशु रहे और विशिष्ट अतिथि प्रख्यात पर्वतारोही श्रीमती संतोष यादव रही। प्रो शतांशु द्वारा समस्त विश्वविद्यालयों के विकास में गैर शैक्षिक कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया एवम् संस्था के विकास में संगठनों के प्रयासों का आह्वान किया। बैठक के सभाध्यक्ष एवम् संगठन के मुख्य संरक्षक कुमाऊं विश्वविद्यालय से आए भूपल सिंह करायाट ने बताया कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की समस्त जायज मांगों के निस्तारण हेतु गंभीर पत्राचार और वार्ताएं की जाएंगी एवम् निराकरण न होने की स्थिति में 20 दिसम्बर को राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारी एक दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे। संगठन के प्रांतीय महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला द्वारा संगठन का मांग पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों में चल रहे 1500 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए, समस्त विश्वविद्यालयों में स्टाफिंग पैटर्न सहित पदोन्नति कैडर लागू किया जाए, शासन द्वारा जारी शासनादेश को राज्य विश्वविद्यालयों में लागू किया जाए, समस्त विश्वविद्यालयों में गोल्डन कार्ड व्यवस्था लागू किया जाए, सहायक कुलसचिव के पदों पर विश्वविद्यालयों के कर्मचारी हेतु पदोन्नति संवर्ग खोला जाए, समस्त विश्वविद्यालयों में मानकों के अनुसार पदों का सृजन किया जाए। बैठक के आयोजक गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 11 विश्वविद्यालयों से 38 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सुदरियाल,उपाध्यक्ष भारत नैनवाल,संयुक्त मंत्री प्रशांत मेहता, सुभाष पोखरियाल,संगठन मंत्री धन सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र पोखरिया, संप्रेक्षक प्रकाश तिवारी,गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सचिव श्याम कुमार कश्यप,दीपक वर्मा,शिव सुंदर,डॉ पंकज कौशिक, हेमंत सिंह नेगी, मोहन, सत्यदेव, समीर राणा,अरुण कुमार,अजय कुमार,नरेंद्र मलिक,तरूण,मोहन,राजीव,आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष खीमानंद भट्ट,सचिव शिव नारायण,संस्कृत विश्वविद्यालय के सचिव चंदन सिंह रावत,राजेंद्र सिंह, महेंद्र रावत, विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष हेम छिमवाल, सचिव राहुल बिष्ट,समीर पांडेय, अनिल नेगी,सोबान सिंह विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामी, उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय,सचिव राजेंद्र राणा,औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के शिव सिंह तड़ियाल, तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून के देवेन्द्र बिष्ट सहित राज्य भर समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रकाश तिवारी एवम् दीपक वर्मा ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।

बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दलों ने 127 कांवडियों,श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाया

  हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बी0ई0जी0 आर्मी के तैराक दल अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर मुस्तैदी से हर समय कांवड़ियों को डूबने से बचा रहे हैं। बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा कांवड़ मेला अवधि के दौरान 127 शिवभक्त कांवडियों,श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया। 17 वर्षीय अरूण निवासी जालंधर, 24 वर्षीय मोनू निवासी बागपत, 18 वर्षीय अमन निवासी नई दिल्ली, 20 वर्षीय रमन गिरी निवासी कुरूक्षेत्र, 22 वर्षीय श्याम निवासी सराहनपुर, 23 वर्षीय संतोष निवासी मुरादाबाद, 18 वर्षीय संदीप निवासी रोहतक आदि को विभिन्न घाटों से बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा गंगा में डूबने से बचाया गया तथा साथ ही साथ प्राथमिक उपचार देकर उन सभी कांवडियों को चेतावनी दी गयी कि गंगा में सुरक्षित स्थानों में ही स्नान करें। कांवड़ मेला अवधि के दौरान बी0ई0जी0आर्मी तैराक दल एवं रेड क्रास स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के पुलों एवं घाटों पर माइकिं

अयोध्या,मथुरा,वृंदावन मे भी बनेगा महाजन भवन,नरेश महाजन बने उपाध्यक्ष

  हरिद्वार। उतरी हरिद्वार स्थित महाजन भवन मे आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा के सदस्यों ने महाजन भवन मे महाजन बिरादरी में से पठानकोट की मुकेरियां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुने गये विधायक जंगीलाल महाजन का जोरदार स्वागत किया। बताते चले कि जंगी लाल महाजन हरिद्वार महाजन भवन के चेयरमैन, तथा आल इंडिया महाजन शिरोमणी सभा के प्रैसिडेट पद पर भी महाजन बिरादरी की सेवा कर रहें हैं। इस अबसर पर अखिल भारतीय महाजन सभा के चेयरमैन व (पठानकोट) से भाजपा विधायक जंगीलाल महाजन ने कहा कि आल इंडिया महाजन सभा की पद्धति के अनुसार नरेश महाजन जो कि आल इंडिया सभा के सीनियर बाईस चेयरमैन भी है को हरिद्वार महाजन भवन में उपाध्यक्ष तथा हरीश महाजन को महामंत्री निुयुक्त किया। इस अबसर पर जंगी लाल महाजन ने कहा कि हम आशा ये दोनों मिलकर समितिया भी बनायेगे और अन्य सभाओं को जोडकर हरिद्वार महाजन भवन की उन्नति के लिए जो हमारे बुजुर्गों ने जो विरासत हमे दी है उसे आगे बढायेगे। हम चाहते हैं हरिद्वार महाजन भवन की तरह ही मथुरा,बृदांवन तथा अयोध्या मे भी भवन बने। उसके लिए ये दोनों अपना योगदान देगे। इसीलिए