Skip to main content

काल भैरव जन्मोत्सव के अवसर पर जूना अखाड़े के संतों ने किया विशेष अनुष्ठान


 हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े में भगवान काल भैरव जन्मोत्सव समारोह दूसरे दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी तथा श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, पुजारी महंत वशिष्ठ गिरी के संयोजन में विशिष्ट अनुष्ठान पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। बुधवार की प्रातः सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने नागा सन्यासियों व श्रद्धालु भक्तों के साथ भगवान काल भैरव का विशेष अनुष्ठान प्रारंभ किया। इस अनुष्ठान को सम्पन्न कराने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन से आचार्य नारायण व्यास, आचार्य अचल व्यास, पंडित मोहित शर्मा, पंडित आदर्श शर्मा, पंडित आयुष शर्मा विशेष रूप से आमंत्रित किए गए थे। इनके पौरोहित्य में मध्यान्ह में विश्व शांति के लिए विशिष्ट शांति पाठ किया गया। जिसमें नागा सन्यासियों ने राष्ट्र की उन्नति, प्रगति, विकास तथा सर्वे भवंतू सुखिना की कामना के साथ आहुतियां डाली। श्री आनंद भैरव के मुख्य पुजारी महंत वशिष्ठ गिरी महाराज ने बताया भगवान काल भैरव के प्रकट उत्सव के कार्यक्रम आज शाम से प्रारंभ हो जाएंगे। जिसमें भगवान का सवा कुंटल दूध, फलों का रस, केसर, केवड़ा, गुलाब जल से अभिषेक किया जाएगा। भगवान भैरव का फूलों फलों के व नए वस्त्रों से श्रृंगार  के साथ-साथ सोने का वर्क उनकी पिंडी पर चढ़ाया जाएगा। अर्धरात्रि में प्रगतोसव के समय छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा तथा महाआरती की जाएगी। रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन किया गया है। जिसमें कई विख्यात भजन गायक भगवान काल भैरव की महिमा का गुणगान करेंगे। बृहस्पतिवार को विशाल समष्टि भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। तीन दिवसीय चलने वाली इस आयोजन को सफल बनाने में जूना अखाड़े के श्रीमहंत पशुपति गिरी,कोठारी महंत महाकाल गिरी,महंत राजेंद्र गिरी,महंत मोहननंद गिरि,महंत सहजानंद सरस्वती,महंत गौतम गिरी,महंत परमानंद गिरि,महंत मणिराज पुरी,महंत सत्यनारायण पुरी,महंत विक्रम गिरि,महंत भीषम गिरि, सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त जुटे हुए हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...