Skip to main content

आम आदमी पार्टी ने की निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

 


हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की बैठक में अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिलाध्यक्ष संजय सैनी की मौजूदगी में हरिद्वार व रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रत्येक मोर्चे पर फेल साबित हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भर्तीयों में घोटाले हो रहे हैं। भाजपा सरकार अपने चहेतों को बचाने का कार्य कर रही है। अंकिता हत्याकांड में प्रमुख वीवीआइपी का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। प्रदेश बदहाल स्थिति में है आम आदमी पार्टी का दिल्ली मॉडल गुजरात में भाजपा पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे दमखम के साथ अगले वर्ष होने वाले नगर निकाय चुनाव में उतरेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। जनता अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल पर विश्वास कर रही है और आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की जड़ों में घुस चुका है। उत्तराखंड में रोजगार की प्रबल संभावनाएं हैं। लेकिन सरकार की नियत साफ नहीं है। आम आदमी पार्टी पूरे देश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है। गुजरात चुनाव में आप की एंट्री से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सकते में है और अंनर्गल बयानबाजी कर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को 2 माह से भी अधिक का समय बीत चुका है। परंतु अभी तक एसआईटी द्वारा वीवीआइपी का नाम उजागर न करना भाजपा की मंशा पर सवाल उठाता है। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का शिक्षा स्वास्थ्य का मॉडल देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पसंद किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी आगामी निकाय चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि मात्र 10 वर्षों में दो बड़े राज्यों में सरकार बनाकर पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है। आगामी निगम चुनाव में पार्टी हरिद्वार के सभी 60 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी और जीत दर्ज करेगी। बैठक में प्रशांत राय,अनूप मेहता,दुर्गेश राना,रघुवीर सिंह,सुनील पांडे,सुनील सैनी,अनिल सती,आशीष गौड,मयंक गुप्ता,पवन कुमार, शुभम सैनी, रेखा देवी, गीता देवी, ममता सरकार,शाहीन अशरफ,प्रवीण कुमार,अमनदीप,अकरम असद,प्रमोद वर्मा,सुगंधा वर्मा,संजय गौतम ,विशाल शर्मा,धीरज, पीटर,सोनू कुमार,विशाल सैनी,स्वर्ण गुप्ता,संजीव बालियान,भरत कुमार मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।