हरिद्वार। तीन माह से पेयजल लाईन लीकेज को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने ठीक कराया। पेयजल लाईन में लीकेज के चलते ज्वालापुर स्थित वार्ड नं.42 सोनिया बस्ती के लोग परेशान थे। अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद लीकेज ठीक नहीं हो पायी। समस्या का पता चलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने जलसंस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने की मांग की। शनिवार को जलसंस्थान के कर्मचारी बस्ती में पहुंचे और पेजयल लाईन में लीकेज को ठीक किया। बस्ती के लोगों ने मनव्वर कुरैशी का आभार जताया। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि जनहित के मुद्दो को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तीन माह से सोनिया बस्ती के लोग पानी की लीकेज से परेशान थे। राहगीरों को आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही थी। सड़क पर पानी बह रहा था। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता के हक की लड़ाई को लड़ा जाएगा। जनसमस्याओं के निराकरण में हरसंभव मदद करूंगा। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास में अनेकों योजनाएं संचालित कर रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं वार्ड के नागरिकों को प्राप्त करनी चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment