Skip to main content

भाजपा ने वोटों का धुर्वीकरण के लिए गंगा-जमुनी तहजीब को तहस-नहस कर दिया-माहरा

 


हरिद्वार। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर कांग्रेस नें हरकीपौड़ी से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया। भारत जोड़ो यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा ने वोटों का धुर्वीकरण के लिए भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को तहस-नहस कर दिया है। भाजपा लोगों को झूठे सपने दिखाकर बरगला रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस के लोगों की ईमानदारी की मिसाल दी जाती थी, लेकिन वर्तमान समय में वे भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी अपनी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। जिससे सरकार की नाकामियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह बातें प्रदेश अध्यक्ष ने हरिद्वार में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के आगाज के दौरान कहीं। प्रदेश अध्यक्ष ने गंगा की पूजा अर्चना कर यात्रा के दूसरे चरण की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान माहरा ने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि देश में दोबारा एकता और प्रेम जगे। इस कारण भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी चिंतित हैं। डॉलर के दाम 60 रुपये से बढ़ कर 83 पहुंच गया है। उत्तराखंड में युवाओं के लिए बेरोजगारी चिंता का विषय है। जिला पंचायत, विधानसभा, यूनिवर्सिटी की भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। माहरा ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना के भी दुष्परिणाम सामने आएंगे। आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड के केस में सबूतों को मिटाया गया है। फैक्ट्री में आग लगा दी गई। इन सभी मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। 14 नवंबर नेहरू के जन्मदिन से 19 नवंबर इंदिरा गांधी के जन्मदिन तक छह दिन उत्तराखंड के हर जिले में इस तरह की यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतपाल ब्रह्मचारी,विजय सारस्वत,राजबीर सिंह चौहान समेत कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।