Skip to main content

सदभावना की शक्ति ही समाज में परिवर्तन करती है - श्री सतपाल महाराज


 नजफगढ़। श्री हंस नगर आश्रम,पंडवाला कलां में आयोजित सदभावना सम्मेलन में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी सतपाल महाराज ने कहा कि हमारे देश की पहचान आपसी विश्वास, सहयोग और सदभाव पूर्ण एकता से मानव सेवा पर टिकी है। इसीलिए हमारे संत-महापुरूषों ने विश्व को एक परिवार मानकर वसुधैव कुटुंबकम् की बात की। बिना किसी मतभेद के कल्याणकारी विचारों को प्रसारित करने का लाभ धीरे-धीरे लोग भूल गए। उन्होंने कहा कि आज विश्व में सदभावना की जरूरत है। क्योंकि सदभावना की शक्ति ही समाज में परिवर्तन करती है। श्री महाराज ने कहा कि मोबाइल की तरह हम भी चार्ज होते हैं। संसार में कभी भटकते हैं तो संतों का सत्संग हमें जीपीएस की तरह दिशा दिखाता है। दार्शनिकों ने कहा कि जो नहीं है उसे मानव चेतना जरूर देखना चाहती है। सामने की वस्तु मन नहीं देखता। अक्सर दूसरे की ओर देखता है, लेकिन जीपीएस में हम जो स्थान फीड करते हैं तो उसकी जानकारी हमें मिल जाती है। संतों ने कहा-मन मथुरा दिल द्वारिका, काया काशी जान। दसवां द्वारा देहरा, तामे ज्योति पहचान।। इस शरीर के अंदर छिपे ज्ञान की स्थिति को समझने के बजाय हम बाहर भटक रहे हैं। तभी संतों ने संकेत किया- बंगला भला बना दरवेश,जिसमे नारायण परवेश।। जनम से मृत्यु के बीच हमें जीवन को सार्थक करने हेतु यह अनुभव प्राप्त करना होगा। संतों से भेंट हुई तो ईश्वर का गुणानुवाद सुनने को मिला, इसीलिए तत्वदृष्टा गुरू की महिमा शास्त्रों में गायी गई। श्री महाराज ने कहा कि शुरू में जब बल्ब बना तो तार लाल होकर जल गया,ऑक्सीजन नहीं मिली तो नहीं जला। पर उसमे केमिकली निष्क्रिय गैस को डाला,तब बल्ब जलता रहा। यही मूल बात जीवन में समझनी है कि माया से प्रभावित हुए बिना ही हमे उस शक्ति का अनुभव होगा।उन्होंने कहा कि पुराने किले जैसे पाण्डवों का किला देखें कैसा वैभव था उनमें रहने वाले कहां चले गए? युद्ध के बाद भगवान ने कहा-अर्जुन उतरो। बाद में वह उतरे तब रथ बिखर कर जलकर  गिर गया। सिद्धियों और अहम से परे है, वही वैरागी है, ईश्वर प्रेमी है। किसी भी स्थान को स्वर्ग या नरक बनाना हमारा काम है। गुरू की आज्ञा में सेवा से कितना जनसमूह सदभावना सम्मेलन में आ रहा है। आज बाहर भटकने की जरूरत नहीं। अंगद देव ने गुरु महाराज की सेवा किस भाव से की। भक्त बूढ़ा का अनुपम सेवा भाव था। सिख धर्म मे सेवा के ऐसे उदाहरण हैं। ईश्वर के व्यापक शब्द को जानकर हम उसके सेवन से वंचित न रहें।बीज वही उगेगा जो उपजाऊ धरती मे रोपित हो। अध्यात्म कहने का विषय नहीं है। ‘‘कथनी मीठी खांड सी, करनी विष की लोय। कथनी छोड़ करनी करे, तो विष से अमृत होय।‘‘ राजा जनक ने खुद को सपने में एक भिखारी पाया पर गुरू ज्ञान से अपने स्वयं को अनुभव कर अविनाशी सत्य का साक्षात्कार किया। कलिकाल में अपना मत रखकर शास्त्रों की बात को भी कुछ लोगों ने बदल दिया। पर भगवान ने कहा कि-मानहु एक भक्ति कर नाता। जात पात कुल की बड़ाई को नहीं माना। बिना आत्मा का अनुभव किए कर्म सुधार नहीं सकते, यह ज्ञानी ही जानता है। अतः सदभावना की शक्ति से परिवार से समाज व राष्ट्र को सुखी समृद्ध बनाने के संकल्प को लेकर यहां से जाएं और जीवन को प्रकाशित करें।सम्मेलन में सभी विभूतियों का फूल माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा माता श्री अमृता ने भगवत भक्तों को गुरु दरबार व समाज में सेवा करने के लिए अपने विचारों से प्रेरित किया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण पर रामायण लघु नाटिका का भी मंचन किया। मंच संचालन महात्मा हरिसंतोषानंद ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।