Skip to main content

सनातन संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहरा रहा ब्राह्मण समाज-स्वामी कैलाशानंद

 


हरिद्वार। नई दिल्ली के कांस्टिटयूशन क्लब में आयोजित सर्व ब्राह्ण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं ब्राह्मण सम्मान समारोह में एसएमजेएन कालेज के पूर्व प्राचार्य डा.अशोक मिश्र को हिन्दी साहित्य एवं शिक्षा, आशीष तिवारी को पत्रकारिता, आचार्य नरेश शर्मा को ज्योतिष एवं वास्तुकला क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान हेतु ब्राह्मण शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महराज मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद रहे। उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को सर्व ब्राह्मण सभा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा, वरिष्ठ कानूनविद् एच.सी, गणेशिया, सर्व ब्राह्मण महासभा के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डा.राजेन्द्र पराशर समेत देश विदेश के ब्राह्मण विद्ववतजनो ने सम्बोधित किया। समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने ब्राह्मण शिराोमणि अवार्ड से सम्मानित किए गए शिक्षाविद् डा.अशोक मिश्र, पत्रकार आशीष तिवारी एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेश शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति के साथ-साथ हिंदू धर्म की पताका को देश दुनिया में फहरा रहा है। युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज की विशिष्ट भूमिका बनी हुई है। सामाजिक सरोकारों से ही समाज को मजबूती प्रदान होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय सरंक्षक एचसी गणेशिया ने कहा कि समाज हित में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना कम है। धार्मिक क्रियाकलापों से समाज को अवगत कराने में ब्राह्मण समाज अपनी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले डा.अशोक मिश्र हमेशा ही समाज का मार्गदर्शन करते चले आ रहे हैं। ब्राह्मण समाज युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण में भूमिका निभा रहा है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।