Skip to main content

अखाड़े के संतों को बंधक बनाना चाहते थे असामाजिक तत्व-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

अस्थियां गंगा में विर्सजित करने आए थे महंत जगतार सिंह

 हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने जान का खतरा जताते हुए सरकार से उन्हें और अखााड़े में रह रहे सभी संतों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पंजाब सहित देश के कई प्रांतों से आए निर्मल संप्रदाय के संतों की बैठक के दौरान श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने आरोप लगाया कि संत वेशधारी कुछ असामाजिक तत्व लंबे समय से अखाड़े की संपत्ति को खुदर्बुद करने की नीयत से साजिश रच रहे हैं। संत समाज व पुलिस प्रशासन के सहयोग से कई बार उनकी साजिश को नाकाम भी किया गया है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस प्रकार अखाड़े में घुसकर उन्होंने अशांति और भय फैलाया। उससे साफ है कि वे कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि निर्मल अखाड़ा गुरूनानक देव और दशमेश गुरूओं की परंपरांओं को मानने वाला सनातनी अखाड़ा है। 1993 से श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज अखाड़े के अध्यक्ष हैं। 1993 में निर्मल भेख, सभी तेरह अखाड़ों, और संत समाज ने श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को श्री पंचायती अखाडा निर्मल का अध्यक्ष नियुक्त किया था। कुछ ऐसे लोग जिनका अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। एक झूठे प्रस्ताव के आधार पर प्रशासन और अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। अखाड़े का अपना संविधान है। जिसके तहत सभी अधिकार अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के पास हैं। उन्होंने कहा कि कल के घटनाक्रम को लेकर पूरे निर्मल भेख में रोष है। समस्त संत समाज इसकी निंदा कर रहा है। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि जिस प्रकार कुछ असामाजिक तत्व अखाड़े में घुसे, वह बेहद चिंताजनक है। अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज वयोवृद्ध हैं। विभिन्न धार्मिक गतिवधियों में शामिल होने के लिए उन्हें कई बार बाहर भी जाना पड़ता है। इसको देखते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह सहित अखाड़े के सभी संतों को सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए। अखाड़े की सुरक्षा भी मजबूत की जाए। जिससे इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो। महंत प्यारा सिंह महाराज ने कहा कि अखाड़े में जबरन घुसने जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। बैठक में महंत अमनदीप सिंह,महंत खेमसिंह,संत दर्शन सिंह शास्त्री,संत सहजदीप सिंह,महंत प्यारा सिंह, महंत हरदेव सिंह,स्वामी महादेव महाराज,महंत अचल सिंह,संत जरनैल सिंह,संत बलवीर सिंह, महंत निर्मल सिंह शास्त्री,महंत गुरूप्रीत सिंह,संत निक्कुदास उदासीन,महंत मोहन देव सिंह, संत गोपाल हरि सहित पंजाब,हरियाणा,यूपी, दिल्ली से आए कई संत महापुरूषों ने कल की घटना की निंदा करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज व कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज को सुरक्षा उपलबध कराने की मांग की। वही दूसरी ओर मामले में दूसरे गुट पंचायती अखाडा निर्मला के सचिव महंत जगतार सिंह ने कहा कि संतों का जत्था महंत सतनाम सिंह राजेआना की अस्थियां गंगा में विर्सजित करने आए थे। परम्परा के अनुसार गंगा में अस्थियां विर्सजित करने से पूर्व अखाड़े में श्रीगुरुगंथ साहिब के सामने अन्तिम अरदास करने की परम्परा है जिसके अनुसार पंजाब से 25-30 संत महंत और संगत आयी थी। जिसमें अखाड़े के पदाधिकारी और सदस्य भी थे। बताया कि इसकी पूर्व सूचना जिला प्रशासन को दी हुई थी। महंत जगतार सिंह ने बताया कि अखाड़े के अन्दर बैठे अनाधिकृत व्यक्तियों का यह प्रचार करना कि हम लोग अखाड़े में जबरन कब्जा करने के लिए घुसे हैं गलत और निराधार है। कहा कि अखाड़ा किसी की निजी जायदाद नहीं है बल्कि निर्मल भेख की संपत्ति है और किसी के आने जाने रहने से नहीं रोका जा सकता है। इस मौके पर महंत गोपाल सिंह,महंत जगतार सिंह,महंत मनजीत सिंह,महंत श्यामसुंदर सिंह,महंत चमकौर सिंह,महंत दर्शन सिंह, महंत सतनाम सिंह, महंत अमरीक सिंह आदि संत महंत उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।