Skip to main content

श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता में पाँच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया


 हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ द्वारा दसवीं श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता आज विशेषरूप से चयनित पंचपुरी के पन्द्रह विद्यालयों में एक साथ सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में लगभग कक्षा छः से आठ तक के लगभग पाँच हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिये सभी सम्बन्धित विद्यालयों में विशेष प्रबन्ध किये गये थे। उक्त प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मन्दिर (रानीपुर),ज्वालापुर इंटर कॉलेज,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (ज्वालापुर), सरस्वती विद्या मन्दिर (मायापुर), हरिराम आर्य इण्टर कॉलेज (कनखल),एसडीकॉलेज (कनखल) ,म्यूनिस्पिल इण्टर कॉलेज (ज्वालापुर),दीक्षा राइजिंग पब्लिक स्कूल (सुभाष नगर),डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल (जगजीतपुर),पब्लिक स्कूल (रानीपुर),एस.डी. कॉलेज (खड़खड़ी) तथा आर्मी पब्लिक स्कूल (रायवाला) के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता प्रभारी अरुण कुमार पाठक के बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिये विद्यार्थियों को एक माडल पेपर तथा श्रीमद्भगवद्गीता की सॉफ्ट प्रतियाँ पहले ही उपलब्ध करा दी गयी थीं। यही कारण था, कि विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता के प्रति अच्छा खासा उत्साह देखा गया। संस्था की एक विशेष टीम ने प्रतियोगिता के दौरान चुने हुय कुछ प्रतियोगिता स्थलों का दौरा भी किया। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच तथा प्रतियोगिता का परिणाम तैयार करने के लिये व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को आगामी 18 दिसम्बर को गौतम फार्म, कनखल में संस्था द्वारा आयोजित किये जाने वाले विराट श्रीमद्भगवद्गीता महोत्सव के दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के अलावा प्रत्येक विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को भी विपुल धनराशि,वैजयन्ती तथा प्रमाणपत्रों के साथ सम्मानित किया जायेगा। इसी के साथ सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों अथवा उनके प्रतिनिधि शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। अध्यात्म चेतना संघ के संस्थापक व संचालक तथा कथा व्यास आचार्य करुणेश मिश्र ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस प्रतियोगिता को कोरोना महामारी के कारण सांकेतिक रूप से वार्षिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच ही कराया जा सका था। तीन साल बाद स्कूली छात्रों के लिये इसे पुनः आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था के बाल संस्कार अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता को वर्ष 2013 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कारों, धर्म ग्रंथों तथा परम्पराओं के प्रति जागरुकता बनाए रखना है। प्रतियोगिता में संस्था की ओर से प्रतियोगिता के आयोजन में बृजेश शर्मा,किशनदास महाराज,योगेश शर्मा,प्रदीप सिखौला,महेश चन्द्र काला ,अर्चना वर्मा,साधना शर्मा,कंचन प्रभा गौतम,अशोक गुप्ता,मनोज गौतम,दिनेश शर्मा,प्रभांश मिश्र ,ममता शर्मा,कन्हैया सिखौला,सौरभ सिखौला,हर्ष शुक्ला,श्रेय वाशिष्ठ,अनिमेष मैत्रेय,शिवांश मैत्रेय ,गोविन्द बल्लभ भट्ट,ताराचंद विरमानी,भावेश सिखौला,वीरेन्द्र झा,नारायण झा,दीपक पोसवाल ,विशु गुप्ता,रश्मि धीमान आदि ने मुख्यरूप से सहयोग किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।