Skip to main content

जूना पीठाधीश्वर ने किया विहिप के हिन्दू हित चिंतक अभियान का शुभारंभ

हिंदू जीवन मूल्यों की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए कार्य कर रहा है विहिप-स्वामी अवधेशानंद गिरी


 हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा उत्तराखण्ड में शुरू किए गए हिन्दू हित चिन्तक अभियान का शुभारम्भ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा से किया। अभियान का शुभारंभ करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अनादि काल से तीर्थ,तीर्थयात्रा,सन्त,अर्चक,पुरोहित,गऊ,गंगा,वेद,संस्कृत के बल पर हम पराधीनता के लम्बे कालखंड में भी आक्रांताओं के दमन और चुनौतियों का मुकाबला कर अपने जीवनमूल्यों को सुरक्षित रख पाए हैं। इन सभी जीवन मूल्यों की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए विश्व हिन्दू परिषद कार्य कर रहा है। गिरीवासी, वनवासी अभावग्रस्त बन्धु, भगनियों की सेवा सहोदर भाई के नाते विश्व हिन्दू परिषद कर रहा है। बिछड़े हुए हिन्दू समाज के बंधुओं की घर वापसी और धर्मांतरण के कुचक्र को भेदने के काम में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता लगे हैं। विश्व हिन्दू परिषद की प्रेरणा से बजरंगदल के कार्यकर्ता हिन्दू अपमान के प्रतिकार में मजबूती से खड़े हैं। संस्कारित और शौर्यसंपन्न नारी शक्ति की अपनी गौरवशाली परम्परा को पुनर्जीवित करने के कार्य में परिषद की दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की बहनें सतत लगी हैं। अभियान का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्रप्रकाश महाराज ने करते हुए कहा कि हिंदू समाज चौतरफा चुनौतियों का सामना कर रहा है। चुनौती के परिमाण में अपनी ताकत बढ़ाने की आवश्यकता है। विश्व हिन्दू परिषद हिन्दुओं का हिन्दुओं द्वारा हिन्दुओं के लिए संगठन है। वर्तमान चुनौती का मुकाबला करने के लिए अपने काम के साथ हिन्दू समाज की विराट शक्ति को जोड़ने के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने संपर्क का एक पखवाड़े का हितचिंतक महाभियान तय किया है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता घर घर जायेंगे और प्रत्येक हिन्दू को हिन्दू समाज के काम से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। प्रान्त संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि हिन्दू हितचिन्तक अभियान विश्व कल्याणार्थ हिन्दू जीवन मूल्यों के प्रति अटूट आस्था रखने वाली अजेय हिन्दू शक्ति को खड़ा करने के लिए हिन्दू समाज के संगठन और जागरण के लिए विगत 58 वर्ष से कार्यरत विश्व हिन्दू परिषद प्रत्येक हिन्दू जन तक सम्पर्क करने का महाभियान हैं। अभियान के शुभारम्भ अवसर पर प्रान्त संयोजक बजरंगदल अनुज वालिया,अभियान के पालक अनिल भारतीय,नगर संगठन मंत्री कुलदीप कुमार, अमित मुल्तानिया, रोहित चौधरी, प्रदीप वशिष्ठ, सौरभ चौहान के साथ अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।