Skip to main content

जनसमस्याओं को लेकर शहर व्यापार मण्डल की बैठक


 हरिद्वार। शहर के व्यापारियों, तीर्थ यात्रियों एवम जनता को समक्ष क्षेत्रों में पेश आ आ रहीं जन समस्याओं को लेकर शहर व्यापार मंडल की बैठक होटल भगत निवास,मोती बाजार में आहूत की गई, जिसमें व्यापार मंडल के व्यापारियों एवम पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में पेश आ रहीं समस्याओं के बारे में बताया गया, एवम इन समस्याओं के निवारण हेतु सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर स्थायी समाधान होने तक लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्य्क्षता प्रवीण शर्मा,संचालन महामंत्री विमल सक्सेना, द्वारा की गई शहर उपाध्यक्ष दीपक ने बताया कि वर्तमान में हरिद्वार की आर्थिक राजधानी कुशावर्त घाट एवम आस पास के क्षेत्रों में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। होटलों एवम कम्पलेक्सो का गन्दा पानी एवम सीवर सड़कों पर बहता है, जिसके कारण व्यापारियों, तीर्थ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिव नारायण द्वारा बताया गया पहले पालिका मार्किट का एक रास्ता शौचालय की तरफ खुलता था जिसे बंद कर दिया है,उसे पुनः खुलवाए जाने का प्रस्ताव दिया। उपाध्यक्ष चंद्र मोहन द्वारा हरकी पौड़ी क्षेत्र में चल रहे अवैध भण्डारों व अवैध दुकानों अथवा ठिकानों पर प्रशासनिक कार्यवाही करवाये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया,.महामंत्री विमल सक्सेना द्वारा हरकी पौड़ी,बेलवाला क्षेत्र व गंगा घाटों पर संचालित हो रही अवैध ठेलियों ने आतंक मचा रखा है कई ठेलियों हर तरह की अवैध पदार्थो भी विक्रय करते हैं,तीर्थ नगरी को चौपाटी बना कर तीर्थ मर्यादा को तार तार किया जा रहा है इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशाशन के साथ मिलकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में शहर के भीतर के यात्री बहुल क्षेत्र में दबाव कम करने हेतु यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने व व्यापारियों हेतु सीसीआर के समीप आरक्षित निशुल्क पार्किंग बनवाये जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एवम पत्रकार विकास तिवारी को शहर व्यापार मंडल का शहर प्रवक्ता नियुक्त करने हेतु प्रस्ताव लाया गया जिसका सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवम व्यापारियों द्वारा समर्थन किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता,उपाध्यक्ष पंकज छाबड़ा,पुनीत त्रिपाठी,दीपक अत्रि,चंद्रमोहन सचदेवा,जगमोहन वर्मा,मंत्रीः धर्मेन्द्र पाठक,सौरभ ठाकुर,एवं राजेन्द्र चुटैलाजी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।