Skip to main content

ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पहलवानांे ने दिखाया दमखम


 हरिद्वार। भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में प्रेमनगर आश्रम में आयोजित ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन राष्ट्रीय ग्रेण्ड प्रिक्स फ्री स्टाईल कुश्ती सीनियर वर्ग व अण्डर 17 महिला वर्ग की कुश्ती का आयोजन किया गया। मुकाबला में विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। चैम्पियनशिप में पहलवानों का उत्साहवर्द्धन करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती नेचुरल गेम है। कुश्ती प्रत्येक युग में मौजूद रही है। कुश्ती आज भी दुनिया का लोकप्रिय खेल है। कुश्ती को मल्ल युद्ध भी कहा जाता है। कुश्ती का इतिहास भगवान हनुमान से शुरू होता है। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पूर्व में कुश्ती की राष्ट्रीय स्तर की तीन प्रतियोगिताएं होती थी। आज राष्ट्रीय स्तरीय पर तेईस मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से कुश्ती को बढ़ावा मिला है। ग्रैंड प्रिक्स मुकाबले भी पीएम मोदी के प्रयासों से ही शुरू हुए हैं। इससे युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिल रहे हैं। आज भारत में खिलाड़ियों को सबसे अधिक सुविधाएं मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मुकाबले में भारतीय कुश्ती टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। हरिद्वार में खेली जा रही प्रतियोगिता का फाईनल काशी में होगा। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि ब्रजभूषण सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद खेल में बहुत परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्होंने कुश्ती के विकास में बहुत योगदान दिया है। लगातार कुश्ती के मुकाबले आयोजित हो रहे हैं। जिससे खिलाड़ियों को मंच मिल रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड कुश्ती संघ के महासचिव डा.एसपी देशवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाते हैं। यूपी के विधायक जितेंद्र सतवाई एवं उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के जीएम अनिल सिंह ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने पहुंचे महंत प्रदीप गिरी,महंत दयाराम दास,महंत प्रपन्नाचार्य,महंत लोकेश दास,स्वामी ऋषिश्वरानन्द,महंत रामकुमार दास, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,महंत रामदास,संघ नेता पदम सिंह, आशीष गौतम,संजय चतुर्वेदी,संजय सिंह बबलू,पवन शर्मा का पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र त्रिपाठी,मेरठ कुश्ती संघ के अध्यक्ष बालेंद्र,अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच गजेंद्र पहलवान, बागपत कुश्ती संघ के अध्यक्ष भूपेश राणा,डा.ललित कुमार, राहुल शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।