Skip to main content

खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी-ब्रजभूषण सिंह

पहलवानों को करना चाहिए संतों का अनुसरण-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी 


 हरिद्वार। भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में प्रेमनगर आश्रम में आयोजित ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण सिंह, पूर्व मंत्री नवप्रभात, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज,श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज,पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,महंत रामदास आदि ने संतों ने दीप प्रज्वलित कर किया। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं। कुश्ती में भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है। ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। महिला कुश्ती टीम दुनिया में दूसरे नंबर पर है। इसमें सरकार का बड़ा सहयोग है। सरकार के अलावा कोच व खिलाड़ी भी लगातार मेहनत से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के प्रयासों से कुश्ती में भारतीय टीम लगातार पदक जीत रही है। उन्होंने कहा कि पहलवानों को संतों के चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। देवभूमि में बड़े स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय युवाओं में कुश्ती के प्रति रूचि बढ़ेगी। पूर्व मंत्री वनप्रभात व पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। कुश्ती प्रतियोगिता में देश दुनिया में भारतीय खिलाड़ी नाम कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन अधिक से अधिक होने चाहिए। सरकार को भी खेलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज एवं महंत रामदास महाराज ने कहा कि कुश्ती भारतीय का परंपरागत खेल है। युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति एवं नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड कुश्ती संघ के महासचिव डा.एसपी देशवालएवं महेंद्र त्रिपाठी ने फूलमालाएं व पगड़ी पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया। इस अवसर पर मेरठ कुश्ती संघ के अध्यक्ष बालेंद्र,अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच गजेंद्र पहलवान, बागपत कुश्ती संघ के अध्यक्ष भूपेश राणा,डा.ललित कुमार,राहुल शर्मा,दुर्गेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।