Skip to main content

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार- सरिता पुरोहित


 हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल की केंद्रीय उपाध्यक्ष व जिला हरिद्वार संयोजक सरिता पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के राज में उत्तराखण्ड में महिलाएं सुरक्षित नहीं रही। जिसका ताजा उदाहरण अंकिता कांड है। उन्होंने कहा कि आज भी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूकेडी एकमात्र पार्टी है जो आमजन की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है। संगठनात्मक जिला हरिद्वार एवं महानगर हरिद्वार शहर के अध्यक्षों व कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी द्वारा की गई है। जिसके मनोनयन पत्र केंद्रीय संयोजक महानगर संयोजक रवीन्द्र वशिष्ठ, जिला संयोजक सरिता पुरोहित,उक्रांद जिला प्रभारी चौधरी बृजवीर सिंह ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रदान किये। इसके साथ ही जिला कर्यकारिणी के अन्य पदों की भी घोषणा की गई। जिला संयोजक सरिता पुरोहित ने हरिद्वार संगठनात्मक जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष बलसिंह सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय व एस.पी. जुयाल, जिला महामंत्री तरूण जोशी, जिला कार्यालय मंत्री रजत शर्मा, संगठन मंत्री लोकेश कुमार को घोषित किया। महानगर संयोजक रवीन्द्र वशिष्ठ ने महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाडी व महानगर कार्यकारी अध्यक्ष उदय राम सेमवाल को घोषित किया। महानगर हरिद्वार संयोजक रवींद्र वशिष्ठ ने कहा कि तराई और पहाड अब संयुक्त होकर उक्रांद का रुख कर रहा है। उक्रांद जिला हरिद्वार के खादर घाड में किसानों के हित समझता है। किसानों पर अपने प्रयोग के लिये अपने ही खेतों की मिट्टी या रेत उठान के मुकदमे खनन एक्ट में दायर किये जाने की निंदा करता है और मांग करता है कि इस तरह के सभी मुकदमे वापिस लिये जायें। जिला प्रभारी चौधरी बृजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मैदान और पहाड में भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। इअसके विपरीत उक्रांद सभी को उत्तराखण्डी की संज्ञा देता है। उक्रांन्द बिना भेदभाव के मैदान व पहाड की बात करता है। यह संदेश हरिद्वार के गांव-गांव तक उक्रांद पहुंचायेगा। उक्रांद हरिद्वार जिला अध्यक्ष बलसिंह सैनी ने कहा कि जिला हरिद्वार के हर गांव तक उक्रांद का संगठन खडा किया जायेगा। उक्रांद की विचार धारा उत्तराखण्ड के हित में है। जिसे राष्ट्रीय दल जो दिल्ली से संचालित होतें हैं कतई पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हे तो दिल्ली की गद्दी चाहिय।े उन्हे उत्तराखण्ड के विकास और नागरिकों से कोई मतलब नहीं है। उन्होने कहा कि डरा धमका कर अपने संगठन को बढा रहे हैं। उक्रांद के महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाडी च कार्यकारी अध्यक्ष उदयराम सेमवाल ने कहा कि निगम के समस्त वार्डों मे उक्रांद का संगठन पहुंच कर जन सुविधाओं पर नजर रखते हुए हरिद्वार की जनता की सेवा करेगा। ऐसी व्यवस्था करेगा कि हरिद्वार की समस्याएं शीघ्र हल हों। जिसके बल पर आगामी 2023 में स्थानीय निकाय के चुनावों में अपनी जीत दर्ज करायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।