Skip to main content

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर मजिस्टेªट से मिले व्यापारी


 हरिद्वार। जन समस्याओं के समाधान के लिए शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने शहरहित में कई मुद्दों को उठाया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारियों ने कुशाघाट के समीप व्याप्त गंदगी का मामला उठाया। नाई सोते से हाथी पुल तक नगर निगम द्वारा स्वीकृत ठेकेदारों के अलावा चल रहे सभी फूल के अवैध ठेकों को बंद करने की मांग की। अवैध ठेलियों का मामला भी उठाया। व्यापारियों द्वारा कुशाघाट के समीप सड़कों पर पसरी गंदगी और सीवर बहने जैसी समस्याओं के निवारण हेतु जल्द ही सिंचाई विभाग,नगर निगम और नगर पुलिस अधीक्षक के साथ एक संयुक्त मीटिंग करने का आश्वासन  भी दिया गया, और कहा गया कि व्यापारियों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं के स्थाई निवारण हेतु जल्द ही स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा, नाइ सोते से हाथी पुल तक नगर निगम द्वारा स्वीकृत ठेकेदारों के इलावा चल रहे सभी अवैध फूल के ठेकों, लग रहीं अवैध ठेलियों पर जल्द ही एक संयुक्त कार्यवाही की जाएगी, और  इसबार सारा सामान पोलीथिन को जब्त कर नगर निगम को नहीं जिला मुख्यालय को भेजा जायेगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि संयुक्त कार्यवाही की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी व्यापारियों को भी अतिक्रमण से मुक्त शहर के लिए अपने काउंटर नालियों से पीछे रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द ही शहर के बाहर से आकर बसे लोगों के सत्यापन अभियान चलाए जाने पर भी सहमति जताई। साथ ही निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करने का भी आश्वासन दिया। बैठक में शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,महामंत्री विमल सक्सेना,कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता,पंकज छाबड़ा,पुनीत त्रिपाठी,दीपक अत्री,चंद्रमोहन सचदेवा,जगमोहन वर्मा,धर्मेन्द्र पाठक ,सौरभ ठाकुर,राजेन्द्र चुटेला,विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।