Skip to main content

विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड में शुरू करेगा हिंदू हितचिंतक अभियान

 


हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रव्यापी हिन्दू हित चिंतक अभियान को उत्तराखण्ड प्रान्त में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के महत्त्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर प्रान्त टोली की एक बैठक विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में अभियान के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष योजनादृरचना,क्रियान्वयन और अपेक्षित परिणाम को लेकर गम्भीर चिन्तन कर अभियान में लगे अपेक्षित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्त अध्यक्ष रविदेव आनन्द ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विश्व हिन्दू परिषद सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में रहने वाले लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए रविवार से हिन्दू हित चिंतक अभियान प्रारम्भ कर रहा है। हिन्दू हित चिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद 6 से 20 नवंबर तक हिन्दू समाज के प्रत्येक जाति,मत,पंथ,संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें संगठन, समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ने का कार्य करेगा। हिंदू हितचिंतक अभियान में विशेष वर्ग के लोगों से सम्पर्क कर संगठन से जोड़ने के लिए एक विशेष संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के अन्तर्गत डॉक्टरों,इंजीनियरों,वकील, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी समेत सभी तरह से समाज में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। हितचिंतक अभियान की टोलियों के सदस्य सम्पूर्ण उत्तराखण्ड प्रान्त में प्रत्येक हिन्दू घर में जाकर उन्हें हितचिंतक बनाने का कार्य करेंगी। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा समाज हित में किए जाने वाले कार्यों के सम्बंध में हिन्दू समाज को विस्तार से अवगत कराना भी तय किया गया हैं। प्रान्त संगठन मंत्री अजय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रव्यापी हितचिंतक अभियान का उद्देश्य संगठन के विभिन्न आयामों का विस्तार करना है। संगठन द्वारा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में निरन्तर किए जा रहे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग के व्यक्तियों को अधिकाधिक संख्या में जोड़ना,नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना,गौवंशों की रक्षा करना,सामाजिक समरसता लाना,नारी सशक्तीकरण करना,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था करना है। हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना ही इस राष्ट्रव्यापी हिन्दू हित चिंतक अभियान का उद्देश्य है। विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है,यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत हिन्दू समाज के लोगों को दी जाएगी। प्रान्त मंत्री डा.विपिन चंद्र पाण्डेय ने अभियान का महत्वपूर्ण पक्ष योजना रचना को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिन्दू हित चिंतक अभियान उत्तराखण्ड प्रान्त के प्रत्येक जिलों में संगठन द्वारा घोषित किए गए अभियान प्रमुख के नेतृत्व में यह सारा अभियान संचालित किया जाएगा। उत्तराखण्ड प्रान्त के प्रत्येक नगर,ग्राम बस्ती के प्रत्येक घर में जाने के लिए टोलियां बनाई गईं हैं, जिनमें संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ता और विहिप के समर्थक सम्मिलित होंगे। संगठन के पूर्णकालिक कार्यकर्त्ता अपना सम्पूर्ण समय लगाकर इस अभियान को सफल बनाने का महती प्रयास करेंगे। उत्तराखण्ड प्रान्त में हिन्दू हित चिंतक अभियान के माध्यम से एक लाख घरों में हितचिंतक बनाएं जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रान्त उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद का संगठन कार्य सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में पहुंचाने के लिए हितचिंतक अभियान के माध्यम से हिंदू समाज के हितचिंतक बनकर भारतवर्ष को पुनः अखंड बनाने एवं उत्तराखण्ड के साथदृसाथ सम्पूर्ण विश्व में सनातन हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए समस्त हिंदू समाज से सहयोग और योगदान अपेक्षित हैं। परिषद की प्रान्त टोली महत्त्वपूर्ण बैठक में परिषद की प्रान्त उपाध्यक्षा संध्या कौशिक,प्रान्त कार्यालय प्रमुख वीरसेन मानव,प्रान्त सह सेवा प्रमुख अनिल भारतीय,प्रान्त प्रवक्ता वीरेंद्र कीर्तिपाल उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।