Skip to main content

साधना की धुरी से है संगठन की मजबूती: डॉ. प्रणव पण्ड्या

शांतिकुंज में पांच दिवसीय राष्ट्रीय सक्रिय महिला कार्यकर्त्ता शिविर का समापन


 हरिद्वार।गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में पांच दिवसीय राष्ट्रीय सक्रिय महिला कार्यकर्त्ता शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्त्वावधान में घोषित नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत चलाये जा रहे रचनात्मक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संकल्पित हुए। समापन सत्र के पूर्व अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उससे जुड़े व्यक्तियों की साधना पर टिकी होती है। गायत्री परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता की निःस्वार्थ भाव से कर्मयोग की साधना एवं आत्मीयतापूर्ण व्यवहार से संगठन की मजबूती है। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. पण्ड्या ने कहा कि तप और योग जीवन में आवश्यक है। बिना तप के योग और बिना योग के तप अधूरा है। आत्मकल्याण, लोककल्याण एवं समष्टि में छाई विपत्ति के निवारण हेतु विशेष साधना की आवश्यकता है। विभिन्न आर्षग्रंथों के सूत्रों का उल्लेख करते हुए श्रद्धेय डॉ. पण्ड्या ने प्रज्ञा संस्थानों को ऊर्जावान बनाने के लिए प्रेरित किया। संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने बहिनों को समन्वय स्थापित कर उत्साह एवं उमंग के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विदाई सत्र को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्त्ता श्री शिवप्रसाद मिश्र ने कहा कि गुरुधाम में जिस स्नेह एवं प्यार से आप सभी आये हैं, उसमें उत्तरोत्तर प्रगति के सूत्र एवं आत्मीयता लेकर जायें। युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य ने अपने सद्गुरु हिमालयवासी स्वामी सर्वेश्वरानंद के निर्देर्शों का पालन करते हुए बड़े से बड़े कार्य को सहजता के साथ सम्पन्न किया और भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कठोरतम तप किया। उन्होंने कहा कि अपनी नैया की पतवार सद्गुरु के हाथों सौंप दें, तो वे हमें भवसागर से अवश्य पार लगा देंगे। यह समय सद्गुरु के निर्देशों के अनुपालन में खरा उतरने का अवसर है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आई बहिनों ने देश भर में नारियों के चहुंमुखी विकास के लिए संगठित होकर कार्य करने के लिए संकल्प व्यक्त किया। शिविर समन्वयक ने बताया कि पांच दिन तक चले इस शिविर में कुल 14 सत्र हुए, जिसमें विषय विशेषज्ञ वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।