हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी से राहगीरों व सड़को पर रात गुजारने वालों के लिए चौराहों पर अलाव की व्यवस्था एवं छोटे छोटे बच्चो को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए स्कूलों की छुट्टिया घोषित करने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि हर वर्ष नगर निगम द्वारा रैन बसेरों एवं चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इस बार अभी तक कोई व्यवस्था अलाव की नही की गई है। ठंड की वजह से सड़को के किनारे रात गुजारने वाले लोगो को परेशान होना पड़ रहा है। जिसके लिए तत्काल अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलो छुट्टीयां घोषित करनी चाहिए। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए शीतकाली के लिए स्कूलों को बंद किया जाना चाहिए। स्कूलों की मनमानी के चलते ठंड की वजह से छोटे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मांग करने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया,महामंत्री नाथीराम सैनी,कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, पंकज माटा,एसएन तिवारी,विनोद गिरी,भूदेव शर्मा,मनीष धीमान,राजेश शर्मा, अनिल कुमार, धर्मपाल प्रजापति,रोहित भसीन,राजू कुमार,गणेश शर्मा,गौरव गौतम, मनोज ठाकुर शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment