Skip to main content

पंकज सवन्नी बने प्रदेश व्यापार मण्डल की कनखल इकाई के अध्यक्ष

 


हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कनखल शहर की कार्यकारिणी की घोषण की। जिसमे अध्यक्ष पंकज सवन्नी, महामंत्री योगेश भारद्वाज (पप्पन) व कोषाध्यक्ष हेमन्त कश्यप को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष दिनेश कालरा (मोगली) व दिनेश धीमान,सचिव अजय गोयल,संरक्षक संत जगजीत सिंह को बनाया गया। युवा जिला अध्यक्ष पार्षद अनुज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष से विचार विमर्श कर विशाल गोस्वामी को युवा जिला महामंत्री नियुक्त किया। व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर सताया जा रहा है। व्यापारी किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नही करता है। लेकिन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को उजाडने का काम किया जा रहा है। जबकि देश के नेता, अधिकारी व उद्योगपति खुले आम सरकारी समितियों पर कब्जे किए हुए हैं। हरिद्वार में कई स्थानो पर खुले आम अतिक्रमण एंव कब्जे किए गए है, पर प्रशासन को वे दिखाई नहीं देते हैं। जबकि कनखल शहर का पूरा व्यापार यात्रीयों पर निर्भर है और अब धीरे धीरे सारा यात्री हरिद्वार के बजाय ऋषिकेश शिफ्ट होता जा रहा है। जो आने वाले समय में स्थानीय व्यापारियों के लिए धातक साबित होगा। इसके लिए प्रदेश व्यापार मण्डल सरकार से वार्ता करेगा। चौधरी ने कहा कि सरकार को तत्काल एक आर्थिक पैकेज जारी कर व्यापारियों की सहायता करनी चाहिए, ताकि कोरोंना काल के पीड़ित व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके। इसके लिए व्यापार मण्डल निरन्तर मांग करता आ रहा है और जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चोटाला ने कहा कि व्यापारी अब अपनी लड़ाई खुद लड़ने को तैयार है। कुछ स्वयंभू व्यापारी नेता अपने निजी हितों के चक्कर में व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहें है। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष पंकज सवन्नी व शहर महामंत्री योगेश भारद्वाज ने कहा कि उनकी पूरी टीम व्यापारी हितो की रक्षा के लिए हर पल तत्पर रहेगी।  व्यापारियों का शोषण करने वालो की अब उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। सभी मिलकर व्यापारी हितो के लिए आवाज उठाएँगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंग।े उन्होंने कहा कि अतिक्रमण, पॉलीथीन, जीएसटी या अन्य किसी मुद्दे पर अब व्यापारी का शोषण नहीं होने देंगे। कनखल के व्यापारियों की समस्याओं को पूरी टीम एक बुलन्द आवाज देगी और मिलकर आम व्यापारी की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, शहर महामंत्री हरिद्वार विमल सक्सेना, बँटी व सागर जोशी आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट व संचालन दीपक गोनियाल ने किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।