Skip to main content

पूर्वांचल उत्थान संस्था के आशुतोष पांडेय बने अध्यक्ष, बीएन राय महासचिव

 


हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था के नए पदाधिकारियों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ नारायण पंडित ने बताया कि चुनाव में सीए आशुतोष पांडेय अध्यक्ष, बीएन राय महासचिव एवं विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ नारायण पंडित ने पूर्वांचल उत्थान संस्था के चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने कहा सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर सीए आशुतोष पांडेय बीएन राय एवं विनोद शर्मा ने आवेदन किया था। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने आवेदन नहीं किया। इसके चलते सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने कहा कि वें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर सुचित करेंगे। उन्होंने सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर शशि भूषण पांडेय एवं संतोष कुमार का विशेष सहयोग करने के लिए आभार जताया। इस मौके पर संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडे ने कहा कि पूर्वांचल समाज को एकजुट करना उनका पहला लक्ष्य है। रोजी रोटी की तलाश में घर बार से दूर रहकर पूर्वांचल समाज के लोगों ने मेहनत के बल पर मुकाम हासिल किया है। लेकिन उन्हें वह सम्मान नहीं प्राप्त हुआ जिसके वें वास्तविक हकदार हैं। पूर्वांचल समाज को गौरव प्रदान करने के लिए पूर्वांचल उत्थान संस्था समर्पित होकर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा पूर्वांचली लोक संस्कृति, परंपरा, रिती रिवाज, धार्मिक उत्सव, सामाजिक सुरक्षा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार लिए संस्था बढ़ चढ़कर कार्य करेगी। नवनिर्वाचित महासचिव बीएन राय ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि समाज की ओर से दी गई जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा पूर्वांचल समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय स्तर पर संस्था का खड़ा करने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर पंबलराम शुक्ल,विभाष मिश्रा,रविशंकर झा, अबधेश झा,श्रीनाथ प्रसाद ओझा .एडअरविंद कुशवाहा,पंत्रिपुरारी झा,दिलीप कुमार झा, राजकुमार मुखर्जी, राजेश झा,अशीष कुमार झा,प्रशांत राय,केएन झा,अनिल झा,दीपक कुमार झा, अमरनाथ झा,राज नारायण मिश्र,विनोद शर्मा,रामसागर जायसवाल, रामसागर यादव ,काली प्रसाद साह ,विष्णु देव ठेकेदार,विनोद साह, धर्मेंद्र साहु ,रंजीता झा,गौरव यादव,अतुल राय, रूपलाल यादव ,आचार्य उद्धव मिश्रा,पं भोगेंद्र झा,पं विनय मिश्रा, डॉ निरंजन मिश्रा ,कृष्ण कुमार यादव, राकेश राय ,वरुण शुक्ला,कामेश्वर यादव ,संतोष यादव,राजेश शर्मा, अमित कुमार साही, अजय कुमार सिंह, कृष्णानंद राय,राजेश राय,अरविंद मिश्रा,राकेश कुमार मिश्रा,शशि भूषण पांडेय सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।