Skip to main content

जेएनयू दिल्ली में वैश्य, ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी अशोभनीयः अशोक बुवानीवाला

 वैश्य समाज ने देश को दी है आर्थिक मजबूतीः अशोक बुवानीवाला

गुरुग्राम। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बनिया (वैश्य समाज) और ब्राह्मण समाज के बारे में दीवारों पर लिखी गई अशोभनीय बातों का कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह जातिवाद का जहर घोलने का प्रयास है। ऐसी बातें लिखने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश को आर्थिक मजबूती देने में बनिया समाज का अहम योगदान है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज शांति स्वभाव से काम करने का पक्षधर है। वह बिना किसी विवादों के अपना व्यापार करने में विश्वास रखता है। व्यापार के साथ उच्च पदों पर भी वैश्य समाज के अग्रणी लोग देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। वैश्य समाज देश की धुरी है। इसे ना तो कमजोर समझा जाए और ना ही कमजोर करने का कोशिश की जाए। श्री बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज ने सदियों से भारत को विकासशील बनाने में अपना सहयोग, समर्पण दिया है। दान देने में यह समाज सबसे अग्रणी रहता है। धर्मशालाएं, कुए, बावड़ी समेत धर्म-कर्म के अनेक कार्यों में वैश्य समाज के काम सबसे ऊपर की श्रेणी में रहते हैं। ऐसे समाज के बारे में जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अशोभनीय टिप्पणी करना ओच्छी सोच का ही परिणाम है। यह एक तरह से विवाद खड़ा करके देश तोडने का प्रयास है। जेएनयू शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। उस जगह पर इस तरह की हरकतें वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। कोई इतनी आसानी से यह सब लिखकर चला गया। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अखंड भारत पर केवल वैश्य राजा ने ही राज किया है, अन्य किसी जाति ने नहीं। ईरान से लेकर कंबोडिया तक अखंड भारत पर राज करने वाले चक्रवर्ती वैश्य सम्राट समुद्र गुप्त की हम संतान हैं। गुप्त वंश के वंशज हैं, जिसने लगभग 500 वर्ष तक पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। वैश्य समाज अगर बाज की तरह शांत है तो बाज की तरह आसमान छूने की ताकत भी रखता है। भारत की आजादी में वैश्य समाज के क्रांतिकारियों ने जो बलिदान दिया है, वह भुलाया नहीं जा सकता। आर्थिक सहयोग के साथ व्यक्तिगत तौर पर वैश्य समाज के योद्धाओं ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इस देश को अतुल्य भारत बनाने में वैश्य समाज की आजादी के आंदोलन से आज तक अग्रणी भूमिका रही है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।