Skip to main content

सीतामढ़ी में स्थापित होगी माता सीता की सबसे ऊंची प्रतिमा

  शक्तिस्थल के रूप में विकसित करने में सहयोग करेंगे सभी अखाड़े-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


हरिद्वार। रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा माता सीता की जन्म स्थली बिहार के पौराणिक तीर्थ सीतामढ़ी में सीता माता की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। लगभग 12 एकड़ भूमि में स्थापित की जाने वाली अष्टधातु की माता सीता की प्रतिमा के साथ इस पूरे क्षेत्र को शक्ति पीठ के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें प्रतिमा के चारों ओर वृत्ताकार रुप में श्री भगवती सीता माता के जीवन दर्शन को दर्शाते हुए 108 प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस पुनीत कार्य हेतु भूमि के समतलीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि परिषद इस पवित्र कार्य के लिए तन मन धन से पूरा सहयोग देगी तथा सभी अखाड़े इस पुनीत कार्य के लिए जनसमर्थन भी जुटाएंगे। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी जनों से हर संभव सहयोग देने की अपील भी की। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि सीता माता संपूर्ण नारी समाज के सशक्तिकरण, धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का एक अनुपम व विलक्षण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सीमामढ़ी को शक्ति स्थल के रूप में विकसित करने के लिए देश के सभी 51 शक्तिपीठों के साथ-साथ बाली, इंडोनेशिया, श्री लंका की अशोक वाटिका या ऐसे स्थल जहां जहां सीता गई थी। उन स्थानों से पवित्र जोत, मिट्टी व जल लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड स्थित पौराणिक तीर्थ, सीतामढ़ी जहां माता सीता भूमि में समाई थी, केदारनाथ, बद्रीनाथ ,काशी ,रामेश्वरम, भगवान जगन्नाथ बांकेबिहारी आदि प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थों से भी ज्योति लाई जाएगी। रामायण रिसर्च काउंसिल के संयोजक वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्रीमहंत वीरेंद्रानंद गिरि ने जानकारी देते हुए बताया कि माता सीता के प्राकट्य स्थल को शक्ति स्थल के रूप में विकसित कर वहां देश के प्रथम सांस्कृतिक दूतावास का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता सीता के मंदिरों का वास्तु शिल्प श्री विद्या के अनुरूप होगा। जिसमें सभी देवता तथा रामायण के प्रमुख देवी देवता अपने अद्भुत रूप में स्थापित होंगे। विश्व के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों व राजदूतों को उच्च स्तरीय आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कि कहा माता सीता हमारी संस्कृति और इस ब्रह्मांड की समस्त नारी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके प्राकट्य स्थल सीतामढ़ी से जब उनके संघर्ष, त्याग, व आदर्शों का प्रचार प्रसार होगा तो विश्व में भारत की संस्कृति व दर्शन को नए आयाम प्राप्त होंगे। सनातनी मातृशक्ति के प्रचार प्रसार के अतिरिक्त सीतामढ़ी में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। क्षेत्र का बहुमुखी विकास होगा और विश्व मानचित्र पर सीतामढ़ी की एक विशिष्ट पहचान बनेगी। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरी महाराज ने बताया रिसर्च काउंसिल द्वारा श्री सीता विद्यापीठ ,श्री सीता स्वयं सहायता समूह, श्री सीता रसोई का भी संचालन किया जाएगा । काउंसिल द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए 500 वर्षों से किए जा रहे संघर्ष पर आधारित 1108 पृष्ठों के एक ग्रंथ का लेखन भी किया जा रहा है। जिसे हिंदी के साथ-साथ 10 अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में प्रकाशित किया जाएगा और 21 से भी अधिक देशों में इसका विमोचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2023 में माता सीता के मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति मिल चुकी है। भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत प्रेम गिरी, सचिव श्रीमहंत महेश्वरी सहित अन्य संत भी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।