Skip to main content

सांसद निशंक ने किया छात्र-छात्राओं से किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संवाद


 हरिद्वार। पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति संचार एवं शिक्षा पर संवाद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नई शिक्षा नीति को लेकर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा.निशंक से सवाल पूछे। डा.निशंक ने भी छात्र-छात्राओं से कई सवाल किए और सही जवाब देने पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति से प्रत्येक वर्ग को शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा और इससे शिक्षा का स्तर और अधिक बढ़ेगा। देश के छात्र-छात्राएं विश्व स्तर पर अपनी शिक्षा का लोहा मनवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वैदिक शिक्षा प्रणाली को अतीत में आतताईयो ने तहस-नहस कर दिया था और इतिहास को उलट दिया था। नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कारों से सराबोर होगी। जिससे भारतीय संस्कृति फिर से पूरे विश्व में अपना परचम लहराएंगी और भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि शिक्षा संवाद कार्यक्रम बहुत सार्थक साबित हुआ है। उन्होंने अतिथियों का आभार  जताया। डा.निशंक के स्कूल पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,ओमप्रकाश जमदग्नि, श्वेतांक त्रिपाठी, सांसद निशंक के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुंवर आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।