Skip to main content

मन की बात एक सामाजिक चेतना का माध्यम है जो प्रधानमंत्री ने जन जन तक पहुंचाई-डॉ.निशंक



 हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ,जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम सोहलपुर में बूथ संख्या 98 पर सुना। मन की बात के कार्यक्रम समापन के पश्चात ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुन रहे थे,यह एक ऐसा विषय है जिसमें सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को आम आदमी के साथ साझा किया जाता है। मन की बात कार्यक्रम एक सामाजिक चेतना का माध्यम है जो प्रधानमंत्री ने जन जन तक पहुंचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक पद का लाभ ना लेते हुए मन की बात कार्यक्रम में आज तक राजनीति की कभी बात नहीं की है यह इस कार्यक्रम की विशेषता है। यह हमारा सौभाग्य है कि एक ऐसी शख्सियत हमारे प्रधानमंत्री के रूप में मौजूद है जो हम से सीधा संवाद करने में यकीन रखते हैं ऐसे में उस संवाद को जन-जन तक पहुंचाना ने सिर्फ हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 96वॉ संस्करण प्रसारित हुआ जिसमें उन्होंने अनेकों विश्व को देश के साथ साझा किया। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्व0अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि की। डॉ० निशंक ने बताया कि अटल जी का जीवन केवल राजनीतिक क्षेत्र के लिए ही नहीं वरुण उनकी पहचान एक कवि के रूप में भी है। अटल बिहारी वाजपेयी जी को पद्म विभूषण से लेकर श्रेष्ठ सांसद एवं 2015 में भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उत्तराखंड प्रदेश को प्रत्येक राज्य का दर्जा देने का काम श्रद्धा अटल जी ने ही किया था यह हमारे लिए गौरव की बात है। भारत को विश्व शक्ति बनाने के क्रम में पोखरण में परमाणु विस्फोट कर देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाए जाने की दिशा में मील का पत्थर कदम उठाया एवं देश को विश्व शक्ति की दिशा में पहुंचाने का काम किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने अटल जी पर बोलते हुए कहा कि अटल जी ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सवार रहे हैं, के मंत्र पर चलते हुए हमारी प्रदेश एवं केंद्र की सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है। हमारा प्रत्येक कदम राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत है आज का दिन हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशु चौधरी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश राठौर ओमप्रकाश जमदग्नि, जय भगवान सैनी, प्रदीप सैनी,सतीश सैनी,सरदार निर्मल सिंह, अमरीश सैनी, सरदार शरमोर सिंह,रेशु चौहान,ग्राम प्रधान प्रीति चौधरी ,संगीता देवी,बूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह,जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जिला चिकित्सालय में आपातकालीन कक्ष के विस्तारीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला मंत्री मोहित वर्मा,नकली राम सैनी ,लोकेश पाल,संजीव पुंडीर,मनोज गौतम,कन्हैया खेवड़िया आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।