Skip to main content

मेयर के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया नगर निगम में धरना

 


हरिद्वार। मेयर के साथ दुवर््यवहार और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन कर धरना दिया। पूर्व पार्षद अमन गर्ग के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि यदि नगर आयुक्त मेयर के साथ दुर्व्यवहार के लिए खेद नहीं प्रकट करते हैं तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम में जनहित के कार्यों को अनदेखा किया जा रहा है। नगर आयुक्त और कुछ भाजपा पार्षदों ने नगर निगम को ठेकेदारी का अड्डा बना दिया है। जिसे कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्षद राजीव भार्गव व कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। इसका विरोध करने पर मेयर के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाती है, जोकि निंदनीय और अशोभनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि यूनीपोल में हुए भ्रष्टाचार उजागर करने पर बौखलाहट में मेयर के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या और एक महिला का अपमान बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। पार्षद कैलाश भट्ट और उदयवीर सिंह ने कहा कि यदि मेयर के साथ अभद्रता के लिए माफी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल ने कहा कि मेयर का अपमान हरिद्वार की जनता का अपमान है। जिसको हरिद्वार की जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि यदि नगर आयुक्त माफी नहीं मांगते हैं तो हरिद्वार के नौजवान सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बलराम गिरी कड़क, विमल साटू, नितिन तेश्वर, पार्षद महावीर वशिष्ठ, मेहरबान खान, शहाबुद्दीन अंसारी,जफर अब्बासी,सुनील कुमार, शुभम जोशी, मधुकांत गिरी, प्रशांत शर्मा, तुषार कपिल, सुरेंद्र सैनी, शुभम अग्रवाल,हरद्वारी लाल, ओम मलिक, नावेज अंसारी, मेहरबान अली सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।