Skip to main content

संत महापुरूषों के सानिध्य में होता है व्यक्ति का कल्याण-संगीत सोम

 


हरिद्वार। हरिद्वार आए उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक भाजपा नेता संगीत सोम ने श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने संगीत सोम को माता की चुनरी और नारियल भेंटकर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम को एक जनवरी को श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित किए जा रहे निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के जन्मोत्सव समारोह का मुख्य संयोजक बनाया गया है। संगीत सोम को आशीर्वाद प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान कर रहे संगीत सोम युवा वर्ग के प्रेरणा स्रोत हैं। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी वे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगीत सोम ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में व्यक्ति का कल्याण होता है। निरंजन पीठाघीश्वर आचार्य महाण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में मां दक्षिण काली के दर्शन पूजन से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी को स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का जन्मोत्सव समारोह को भव्य रूप से आयोजित किए जाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में भक्तों कों अनेक महान संतों के दिव्य आशीर्वचन और सानिध्य प्राप्त होगा। राजनीतिक जगत की कई जानी मानी हस्तियां भी समारोह में शामिल होंगी। पठान फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर संगीत सोम ने कहा कि सनातन धर्म का उपहास उड़ाने वालों को जेल भेजा जाना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, आचार्य प्रमोद पांडे आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।