हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक पेन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय रोशनाबाद में बच्चों के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का मुख्य दरवाजा भी बंद कर दिया। करीब 2 घंटे बाद कार्यालय पहुंचे सहायक श्रम आयुक्त कमिश्नर ने बमुश्किल कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से वे लोग कंपनी मैनेजमेंट और विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं और धरने पर बैठे हैं। बावजूद इसके कर्मचारियों को ना तो वेतन दिया गया और ना ही उनके रोजगार की गारंटी दी गई है। रोजमर्रा के खर्चे मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस आदि कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। उनका जीवन दयनीय स्थिति में आ गया है ऐसी स्थिति में कहां जाएं रोजगार तलाशने के लिए भी उन्हें समय चाहिए होता है। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि कर्मचारियों का मामला लेबर कोर्ट में स्थानांतरण कर दिया गया है कर्मचारियों के वेतन की रिकवरी के लिए कमेंट को रिकवरी नोटिस जारी किया जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ और कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर डेरा डाल दिया। कंपनी और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि श्रम विभाग की हीला हवाली के कारण कामगारों का पैसा नहीं मिल रहा है और ना ही उनको रोजगार की कोई गारंटी दी जा रही है विभाग की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद भी कंपनी मैनेजमेंट कामगारों से वार्ता के लिए सामने नहीं आ रहा है
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment