Skip to main content

उत्तराखण्ड में धर्मांतरणरोधी कानून लागू होने पर संतों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

 


हरिद्वार। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शुभम महाराज ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से पूरे देश में धर्मांतरणरोधी कानून लागू करने की मांग की है। चेतन ज्योति आश्रम में संतों की बैठक में उत्तराखण्ड में धर्मांतरणरोधी कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से पूरे देश में धर्मांतरणरोधी कानून लागू करने की मांग की। पत्रकारों को जानकारी देते हुए महंत शुभम महाराज ने कहा कि धर्मांतरणरोधी कानून पारित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। उत्तराखण्ड में धर्मांतरणरोधी कानून लागू कराने में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि देश में जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को पूरे देश में सख्त धर्मांतरणरोधी कानून लागू करना चाहिए। जिससे धर्मांतरण पर रोक लग सके। सख्त कानून लागू करने से ही धर्मांतरण पर रोक लगायी जा सकती है। महंत शुभम महाराज ने कहा कि देश में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए भी सख्त कानून लागू किए जाने की आवश्यकता है। सख्त कानून से ही धर्मांतरण व लव जेहाद जैसी घटनाओं पर विराम लगेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को धर्मांतरण पर रोक लगाने व महिलाओं को अपराध व उत्पीड़न से बचाने के लिए केंद्रीय स्तर पर कड़ा कानून बनाना चाहिए। उन्होंने युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि किसी बहकावे ना आएं। संत समाज युगों युगों से समाज को धर्म व अध्यात्म की शिक्षा प्रदान कर रहा है। युवा पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर संत समाज के सानिध्य में सनातन धर्म व संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करें और उसके अनुसार आचरण करें। महंत शुभम महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि बेटियां देश व समाज का गौरव हैं। बेटियों पर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि धर्मांतरणरोधी कानून व महिलाओं को अपराधों से बचाने के लिए कड़ा कानून आज की आवश्यकता है। कहा कि यूपी, उत्तराखण्ड में धर्मांतरणरोधी कानून लागू होने के बाद इसे देश के सभी राज्यों में लागू किया जाना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद,महंत दिनेश दास,महंत निर्मलदास,स्वामी नित्यानन्द, महंत गोविंददास,महंत प्रह्लाद दास,महंत प्रेमदास, महंत सुतिक्ष्ण मुनि,स्वामी विवेकानन्द, महंत रामानंद आदि संत मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।