हरिद्वार। हरिद्वार के फोटो ग्राफर राजेश शर्मा अग्निहोत्री को आल इंडिया फोटोग्राफर एंड मीडिया फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए राजेश शर्मा अग्निहोत्री का फोटोग्राफरों ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रदेश महासचिव उमेश धनकर ने कहा कि राजेश शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने से हरिद्वार जिले के फोटोग्राफर्स का उत्थान होगा। फोटोग्राफरों को नई दिशा प्रदान होगी। प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि राजेश शर्मा के नेतृत्व में जनपद के फोटोग्राफर्स को संगठित करके सामाजिक कार्य में भी आल इंडिया फोटोग्राफर एंड मीडिया फाउंडेशन सहयोग करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र कश्यप ने कहा कि आल इंडिया फोटोग्राफर एंड मीडिया फाउंडेशन की कोर कमेटी प्रदेश सरकार से मिलकर सरकार की योजनाओं फोटोग्राफर्स को कलाकार का दर्जा देने की मांग करेगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है, उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए फोटोग्राफर्स के हितों के लिए कार्य करेंगे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment