Skip to main content

दिव्य महापुरूष थे ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 हरिद्वार। श्री पंचायती आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपंुरी महाराज ने स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज दिव्य महापुरूष थे। आह्वान अखाड़े के आचार्य महाण्डलेश्वर के रूप में सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महराज ने समाज को सेवा का संदेश दिया और भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर धर्म के मार्ग पर अग्रसर किया। ऐसे दिव्य महापुरूष का  ब्रह्मलीन होना संपूर्ण सनातन जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनका जीवन और कृतित्व सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि समाज को ज्ञान व धर्म की प्रेरणा देने के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। युवा संतों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज एवं कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज महान संत थे। जिन्होंने अखाड़े की परंपरांओं का निर्वहन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार किया और आह्वान अखाड़े को निरंतर प्रगति की और अग्रसर किया। श्रद्धांजलि देने वालों में महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि,श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज,महंत दामोदर दास,सतपाल ब्रह्मचारी,महंत प्रह्लाद दास,महंत रामानंद सरस्वती,महंत जसिवन्दर सिंह,महंत विष्णुदास,महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत निर्मल दास,महंत गोविंददास महंत बिहारी शरण,महंत प्रेमदास,स्वामी ऋषि रामकृष्ण,महंत रूपेंद्र प्रकाश,महंत अमनदीप सिंह,स्वामी भगवत स्वरूप सहित कई संतों ने ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्रपुरी को महान आत्मा बताया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।