Skip to main content

खेल व्यक्तित्व एवं चरित्र विकास में सहायकः क्षेत्रपाल सिंह चौहान

 ’धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस धूमधाम संपन्न 


हरिद्वार। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सीतापुर के प्रबंधक  क्षेत्रपाल सिंह चौहान ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है और खेल व्यक्तित्व एवं चरित्र विकास में सहायक होता है। गौरतलब है कि धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर,ज्वालापुर का वार्षिक खेल दिवस शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। जमालपुर के हरिद्वार क्रिकेट क्लब मैदान में विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता दौड़, शाट पुट और लंबी कूद की खेल स्पर्धा में संपन्न हुई। छात्र एवं छात्राओं को चार वर्ग में बांटा गया। सभी वर्गों में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व वार्षिक खेल दिवस का विद्यालय के प्रबंधक क्षेत्रपाल सिंह चौहान, निदेशक मुकुल चौहान एवं प्रधानाचार्य श्रीमती साधना भाटिया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल दिवस की शुरुआत की घोषणा की। छात्र-छात्राओं की परेड मार्च के साथ कार्यक्रम विधिवत शुरू हुआ। विजेताओं की घोषणा करते हुए निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि समूह-1 दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर में देवेश कुमार द्विवेदी एवं राधिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 100 मीटर की दौड़ में शौर्य चौहान राधिका। 200 मीटर में प्रियांक तनिष्का ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि समूह-2 में दौड़ में 100 मीटर में राघव कुमार, जहान्वी। 200 मीटर में आदित्य राणा, जहान्वी एवं 400 मीटर अंश मिश्रा, गरिमा सिंह विजयी रहें। वहीं शॉट पुट में ध्रूव,नैंसी ने जीत दर्ज की। मुकुल चौहान ने कहा कि समूह 3-की दौड़ में 100 मीटर में अवनीश कुमार, वंशिका, 200 मीटर रोहित मिश्रा,खुशी नेगी और 400 मीटर शुभ सैनी, अलीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शॉटपुट शुभ सैनी गीता दानू। लंबी कूद वंश चौहान वंशिका विजयी रहें। इसी प्रकार समूह-4 की दौड़ में 100 मीटर बाबी कुमार,तान्या शर्मा, 200 मीटर में मनीष कुमार, तान्या शर्मा, 400 मीटर में अभिषेक कुमार,साक्षी नेगी प्रथम स्थान पर रहें। शाट पुट में प्रियाशु सिंह प्रियांशी शर्मा ने जीत हासिल की। लंबी कूद में बाबी कुमार,ब्यूटी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।