Skip to main content

शांतिकुंज में राष्ट्रीय सक्रिय कार्यकर्त्ता शिविर का तीसरा दिन

इक्कीसवीं सदी नारी सदी: शैफाली पण्ड्या


 हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में चल रहे राष्ट्रीय सक्रिय कार्यकर्त्ता शिविर के सातवें सत्र को संबोधित करते हुए गायत्री विद्यापीठ प्रबंध समिति की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या ने कहा कि इक्कीसवीं सदी नारी सदी होगी। जिसकी शुरुआत गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पूज्य पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने दशकों पहले कर दिया था। उन्होंने तब अबला मानी जाने वाली नारियों को गायत्री महामंत्र की दीक्षा देकर जप, तप करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया। यज्ञ,संस्कार जैसे वैदिक विधानों के संचालन का अधिकार दिया। वर्तमान समय में गायत्री परिवार की लाखों बहिनें विशाल आश्वमेधिक यज्ञों सहित विभिन्न संस्कारों का पौरोहित्य कार्य करती हैं। श्रीमती पण्ड्या ने कहा कि जागृत, प्रशिक्षित नारी ही परिवार और समाज में सुसंस्कारिता,पवित्रता और संवेदना की गंगोत्री का प्रवाह पैदा कर सकती हैं। इससे जहाँ एक ओर नारियाँ स्वावलंबी बनेंगी,वहीं दूसरी ओर अपनी आवाज उठाने में सक्षम हो पायेंगी। उन्होंने कहा कि युगऋषि पूज्य आचार्य श्री ने देश भर में नारी जागरण अभियान को गति देने के लिए बहिनों के साथ साथ भाइयों को भी तैयार किया। गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा ने नारी जागरण को गति प्रदान करते हुए नारियों को प्रशिक्षित करने के विविध आयोजनों की नींव रखीं। उस नींव पर संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी के नेतृत्व में बनी भव्य इमारत के रूप में सशक्त बहिनों की टीम को देखा जा सकता है। वहीं श्यामबिहारी दुबे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए युगधर्म को निभाने के लिए प्रेरित किया और समाज के विकास में समयदान और अंशदान नियमित रूप से करने का आह्वान किया। प्रो.विश्वप्रकाश त्रिपाठी ने माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 तक की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. गायत्री शर्मा सहित उप्र, मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित १६ राज्यों से आये प्रतिभागीगण मौजूद रहे


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।