हरिद्वार। वरिष्ठ सपा नेता महंत शुभम गिरी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कोविड के दौरान भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी। उस समय उत्तराखंड सरकार ने उन्हें उपनल कर्मचारियों में शामिल किया था। लेकिन पिछले सवा वर्ष से उपनल हटाकर कर्मचारियों को टीएनएम कंपनी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी से कर्मचारियों को हटा कर पुनः उपनल में शामिल किया जाएउ। इस संबंध में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री कर्मचारियों को आश्वासन भी दे चुके हैं। इस समय विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर कर्मचारियों को उपनल में शामिल किए जाने की मांग को पूरा किया जाना चाहिए। महंत शुभम गिरी ने कहा कि 7 महीने से कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया गया है और वेतन भी बहुत कम है। कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए। बेहद कम वेतन में काम कर रहे कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगे नहीं पूरी की गयी तो आंदोलन किया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment