हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना कर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दीघार्यू की कामना की। इस दौरान हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करण माहरा ने मां गंगा की पूजा अर्चना की। बाद में गरीबों को प्रसाद भी बांटा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी ने वही किया, जिसके लिए उसका जन्म हुआ है। आम आदमी पार्टी भाजपा की ही बी टीम है। दोनों राज्यों में कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्कर थी लेकिन भाजपा ने अपने नाराज वोटरों को मोड़ने के लिए आप का इस्तेमाल किया। उत्तराखंड राज्य में भी यही हुआ था चुनाव के बाद आप का प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद भाजपा में चले गए। भाजपा का खेल जनता समझ चुकी है। इसलिए आप और भाजपा का यह खेल ज्यादा नहीं चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गृह राज्य जिसको हम नहीं जीता है और उसमें राहुल गांधी के ओल्ड पेंशन स्कीम को कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करने के फैसले का बहुत बड़ा हाथ है। करण मेहरा ने कहा कि गंगा पूजन कर उन्होंने राष्ट्र की उन्नति और देश की अखंडता बनी रहे लोग सुरक्षित रहे मां गंगा से मनोकामना की है। देश के लिए शहीद हुए राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना भी की। उन्होंने कहा कि वह एक त्याग सील महिला है। कहा कि जब कांग्रेस देश में पूर्ण बहुमत में आई थी, उस वक्त प्रधानमंत्री के पद को स्वीकार नहीं किया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा की सोनिया गांधी ने देश के लिए काफी सेवा की है वह इस देश की लिए शहीद हुए परिवार शहीद की बीवी और शहीद की बहू भी है। आज भी भारतीय जनता पार्टी भले ही जितने मर्जी आरोप या फिर उनका अपमान करते रहे लेकिन उनके बलिदान को दरकिनार नहीं किया जा सकता इस समय सोनिया गांधी की तबीयत भी सही नहीं है इसीलिए आज हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई है। इस दौरान महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजवीर चौहान तथा श्रमिक नेता मुरली मनोहर समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment