Skip to main content

भाजपा पार्षदों ने की मांग, मेयर पति के हस्तक्षेप से नगर निगम को मुक्त कराये

 


हरिद्वार। भाजपा पार्षदों ने मेयर पर जनहित के कार्यों की उपेक्षा और उनके पति पर नगर निगम के कार्यो में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। रविवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू, उपनेता अनिरुद्ध भाटी व राजेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने मेयर पति के विरोध जताया। पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा मेयर पति के हस्तक्षेप से नगर निगम को मुक्त कराया जाए। मेयर अनीता शर्मा शहर हित में निर्णय लेने में अक्षम साबित हुई हैं। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाए मेयर व उनके पति नगर निगम के ठेके व टेंडर की बंदरबांट में व्यस्त हैं। सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष ने नगर निगम की जिन जमीनों व संपत्तियों को किराए पर अथवा लीज पर दिया है, उनकी जांच होनी चाहिए तथा शहर हित में उन संपत्तियों को नगर निगम को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेयर पति मेयर को दबाव में रखकर नगर निगम में मनमानी पर उतारू है। जिस कारण नगर निगम का संचालन बाधित हो रहा है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा मेयर पूर्णतया नाकाम साबित हुई हैं। उनका 4 वर्ष का कार्यकाल उनके पति के राजनीतिक व आर्थिक हितों की स्वार्थ पूर्ति में समाप्त हो गया है। उनके मेयर बनने के पश्चात उनके पति राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए हैं और नगर निगम में रोजगार के अवसर तलाशते रहते हैं। कांग्रेस हाईकमान को उन्हें रोजगार प्रदान करना चाहिए। मेयर पति मेयर की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिन पूर्व नगर आयुक्त कार्यालय में टेंडर खोले जाने के दौरान मेयर पति ने नगर आयुक्त व जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए थी। मेयर पति अशोक शर्मा को मेयर पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि अशोक शर्मा बौखलाहट में झूठे आरोप लगाते हैं नगर निगम ने ना तो प्रेम प्रकाश को भूमि लीज पर दी है, ना किराए पर दी है, ना पट्टे पर दी है और ना ही आवंटित की है अवैध कब्जे वाली भूमि जहां आवारा पशु घूमते हैं। कूड़े के ढेर लगे हैं। क्षेत्र की जनता विशेषकर महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा के दृष्टिगत वहां पार्क बनाने का कार्य प्रेम प्रकाश आश्रम के सहयोग से किया जा रहा है। पार्क नगर निगम की संपत्ति रहेगा तथा पार्क का संचालन भी नगर निगम द्वारा होगा। प्रेम प्रकाश आश्रम पार्क बनाकर नगर निगम को ही सौंपेगा। ऐसे में अपना स्वार्थ सिद्ध ना होने के चलते मेयर पति झूठे आरोप लगाकर जनहित के कार्य में बाधा डालने का काम कर रहे हैं। अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि क्षेत्र की जनता विशेषकर महिलाएं व बच्चे मेयर कार्यालय पर धरना देकर पार्क बनाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी पेंशन व अपना बकाया देयों के भुगतान को लेकर भटकते रहते हैं। मृतक आश्रित कर्मचारी अपने परिजन के स्थान पर नौकरी के लिए भटक रहे हैं। दलित वर्ग की चिंता करने के स्थान पर मेयर व मेयर पति ठेकेदारों के हितों की रक्षा कर रहे हैं। जिसे भाजपा पार्षद दल बर्दाश्त नहीं करेगा। उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम की विगत बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को घर में बैठकर प्रोसीडिंग में बदलने विरोध में जिला अधिकारी व नगर विकास मंत्री से भेंट कर जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा की शौचालयों के संदर्भ में जो प्रस्ताव था उसमें नई निविदाएं आमंत्रित करने का निर्णय बोर्ड ने लिया था। लेकिन प्रोसीडिंग में प्रस्ताव बदल दिया गया। इसी प्रकार प्रेम प्रकाश आश्रम द्वारा पार्क निर्माण के प्रस्ताव को बहुमत से नगर निगम में पारित किया गया था। उसे भी प्रोसीडिंग में बदल दिया गया। इसी प्रकार डेल्टा कनेक्शन कंपनी के संदर्भ में बोर्ड ने प्रस्ताव पारित किया था। उस प्रस्ताव को भी प्रोसीडिंग में बदलकर नगर निगम के सभी पार्षदों की अवमानना करने का कार्य किया गया। पार्षद विनीत जोली ने कहा नगर निगम के इस कार्यकाल में दलित वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही है। सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों को उनके पेंशन व भक्तों का भुगतान नहीं मिल रहा है साथ ही मृतक आश्रित कर्मचारियों के परिजनों को उनके स्थान पर रोजगार के लिए एडिया रगड़ने पड़ रही है। जिस कारण मेयर की कार्यशैली के खिलाफ रोष पनप रहा है। नगर निगम के हालात बदतर हो चुके हैं। मेयर पति के अत्याधिक हस्तक्षेप के चलते शहर की व्यवस्थाएं चौपट हो रही हो रही है। पार्षद सचिन अग्रवाल ने कहा कि बोर्ड में पारित प्रस्तावों को बदलना न्यायोचित नहीं है। प्रैसवार्ता में पार्षद शुभम मंडोला, पार्षद प्रतिनिधि सचिन बेनीवाल उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।