Skip to main content

प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने की वन विकास निगम के अध्यक्ष से मुलाकात


 हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने दर्जाधारी मंत्री वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी से मिलकर प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए हरिद्वार में बनने वाले कॉरिडोर के संबंध मे व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते व्यापारियों से विचार विमर्श किए जाने की मांग की। नरेश शर्मा ने प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रशंसा करते हुए व्यापारियों के और से सहयोग का आश्वासन भी दिया।  वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जाधारी वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की उन्नति व विकास के लिए दिन रात तत्पर है और राज्य के हर वर्ग की चिंता समान दृष्टि से करते है। हरिद्वार कोरिडोर बनाना व अन्य धार्मिक स्थानो के सौंदर्यकरण से प्रदेश की धार्मिक आस्था व पर्यटन बढ़ने से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। विकास के लिए बड़े कदम उठाने पड़ते है। किसी के भी हित प्रभावित नहीं होने दिए जाएँगे। प्रदेश को अवैध नशे के कारोबार से मुक्त किया जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को निर्देश दिए है और इस संबंध में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।  व्यापारी किसान मजदूर कर्मचारी को भी वर्ग हो सरकार सब को बराबर ले कर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड को लेकर काफी गम्भीर है और यहाँ हो रहे विकास कार्य की खुद देख रेख भी करते है। उत्तराखण्ड जल्दी ही पूरे देश मे विकास में नम्बर एक स्थान पर होगा। संजीव चौधरी ने कहा की हरिद्वार मे हर की पैड़ी पर कोरिडोर बनाए जाने से कारोबार बढ़ेगा पर उसमे व्यापारी को साथ ले कर उनके भी विचार लिए जाने चाहिए। कोरोना काल में व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को एक आर्थिक पैकेज जारी करना चाहिए। हरिद्वार,नैनीताल, देहरादून, ऊधमसिंह नगर सहित कई स्थानो पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। लेकिन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। अतिक्रमण के मानक समान होने चाहिए। बिना भेदभाव के समान दृष्टि से अतिक्रमण हटाना चाहिए। आंदोलन के समय व्यापारियों  पर हुए मुकदमे वापस होने चाहिए। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...