Skip to main content

अवैध पशु कटान व मांस के कारोबार पर रोक लगाए नगर निगम प्रशासन-पाहवा


 हरिद्वार। देव भूमि भैरव सेना संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत कर अवैध पशु कटान व मांस के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। ज्ञापन सौंपने के दौरान चरणजीत पाहवा ने कहा कि नगर क्षेत्र में अवैध पशु कटान व मांस का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन इस पर कोई रोक नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मांस विक्रेता बिना लाईसेंस के ही अवैध रूप से मांस का कारोबार कर रहे हैं। मांस के कारोबार के लिए अवैध रूप से होने वाले पशु कटान की वजह से स्थानीय लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। काटे जाने वाले पशुओं का खून व अवशिष्ट गंगा में गिर रहा है। जिससे गंगा प्रदूषित हो रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन अवैध रूप से चल रहे पशु कटान व मांस के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाए। यदि 10 दिन के अंदर इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गयी तो देव भूमि भैरव सेना संगठन कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए विवश होंगे और नगर निगम कार्यालय पर तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बख्शी चौहान व अनुज चौहान ने कहा कि अवैध पशु कटान की वजह आबादी क्षेत्रों में नालियों में खून बहता रहता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम प्रशासन इस संबंध में कठोर कार्रवाई करे। जिससे लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान विक्की चौहान,अनुराग गुप्ता,भीम चौहान,मुकेश जैन,अनिल सैनी,अम्बरीश गोयल, संजय मेहरा,विजेंद्र पंवार,मुकेश गुप्ता,श्याम सुन्दर शर्मा,सतेंद्र यादव,नवनीत शर्मा समंकित जैन आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।