Skip to main content

महंत जानकी दास महाराज बने श्री लक्ष्मी निवास आश्रम के महंत

 


हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री लक्ष्मी निवास आश्रम में आश्रम की साकेतवासी ब्रह्मलीन महंत माता शकुन्तला देवी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महंत जानकी दास महाराज को तिलक चादर प्रदान कर आश्रम का महंत नियुक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत माता शकुन्तला देवी त्याग, तपस्या और धर्म की प्रतिमूर्ति थी। आश्रम के नवनियुक्त महंत जानकी दास महाराज विद्वान संत हैं। संत समाज को आशा है कि महंत जानकी दास आश्रम के सेवा प्रकल्पों को बढ़ाने के साथ सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में पधारे संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त महंत जानकी दास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत माता शकुंतला देवी का पूरा जीवन लोक कल्याण व धर्म प्रचार के लिए समर्पित रहा। उनके अधूरे कार्यो को आगे बढ़ाना और संत महापुरूषों की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है। संत समाज के सहयोग और आशीर्वाद से इस उद्देश्य को पूरा किया जाएगा। महंत सूरज दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में ब्रह्मलीन महंत शकुन्तला देवी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आश्रम की सेवा परम्परा का पालन करते हुए महंत जानकी दास संत सेवा व मानव कल्याण में योगदान करेंगे। महामण्डलेश्वर स्वामी चिदविलासानंद महाराज एवं महंत गोविन्द दास महाराज ने कहा कि परमार्थ को जीवन समर्पित करने वाली महंत माता शकुन्तला देवी दिव्य संत थी। उन्होंने कहा कि समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर सद्मार्ग पर अग्रसर करने वाले आश्रम के नवनियुक्त महंत जानकी दास के नेतृत्व में श्री लक्ष्मी निवास आश्रम सेवा संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर महंत परमेश्वर दास, महंत सीताराम दास, महंत रामानुज, महंत राजेंद्र दास, महंत प्रह्लाद दास, महंत गुरमीत सिंह, महंत निर्मल दास, महंत प्रेमदास, महंत बिहारी शरण, महंत संतोष पुरी, महंत अंकित शरण, स्वामी चिदविलासानंद, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत गोविंद दास, महंत नारायण दास पटवारी, महंत जयराम दास, पुजारी महंत गणेश दास, ज्योति प्रसाद मिश्रा, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।