Skip to main content

बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

 


हरिद्वार। बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली व पानी की दरों में लगातार वृद्धि करके जनता का शोषण कर रही है। विद्युत नियामक आयोग का सहारा लेकर सरकार ने कुछ दिन पहले बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। अब फिर से दोबारा बिजली की दरों वृद्धि की जा रही है। दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस कराकर ही कांग्रेस चैन लेगी। यदि सरकार ने बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश महासचिव नईम कुरैशी व पूर्व राज्यमंत्री डा.संतोष चौहान ने कहा कि बिजली दरें बढ़ाकर भाजपा सरकार पहले से ही महंगाई की मार झेल रही उत्तराखंड की गरीब जनता का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश महासचिव मकबूल कुरेशी व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला विरोधी है। किसी भी मूल्य वृद्धि का असर घरेलू बजट पर पड़ता है, जिससे महिलाएं सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं। पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली,श्रमिक नेता राजवीर चौहान,महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। बिजली की दरों में वृद्धि से जनता पर महंगाई की मार और तेज होगी। प्रदर्शन व पुतला दहन में युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रविश भटिजा,मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,भेल संयोजक अशोक उपाध्याय,हाजी रफी खान,बीना कपूर,बीएस तेजियान,पार्षद तहसीन अंसारी,आईटी अध्यक्ष इंजीनियर आकाश बिरला,पत्रकार मनोज सैनी, सतीश दुबे,बृजमोहन बड्थवाल,सौरव सैनी,हरद्वारी लाल,बीके सिन्हा,त्रिपाल शर्मा,जाशिद अंसारी, योगेंद्र राणा, मोहन राणा,दिव्यांश अग्रवाल,रईस अब्बासी,तेजस्वी गुप्ता,सुमन अग्रवाल,सुषमा सहगल,धनीराम शर्मा,शुभम जोशी,ओम प्रकाश शर्मा,जतिन हांडा,वीरेंद्र भारद्वाज,महेंद्र गुप्ता सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।