Skip to main content

उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन

 हरिद्वार। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन के तत्वाधान में एस.एम.जे.एन. कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस है जिसे उत्तराखण्ड की प्रदेश व जनपद हरिद्वार हरिद्वार की जिला इकाई संयुक्त रूप से पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इस अवसर पर छात्रों को अपने उपभोक्ता अधिकारों की विस्तृत रूप से जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा दी गयी। छात्र ही हमारे देश का भविष्य हैं वो जागरूक होंगे तो हमारा देश जागरूक होगा। प्रदेश सचिव इंजी. अर्क शर्मा तथा जिलाध्यक्ष चौधरी संजीव (बालियान) ने उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने तथा 24 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक सम्पूर्ण राज्य में उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह जागरूक करने का निर्णय लिया और इसमें छात्र-छात्राओं से जुड़ने हेतु आमंत्रित किया। उपभोक्ता सप्ताह जागरूकता के अन्तर्गत संगठन के पदाधिकारीं द्वारा छात्रों तथा शहर के बाजार में आम उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी प्रदान करेंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष रचित कुमार, जिला उपाध्यक्ष तरूण शर्मा, पं.दिव्यांश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, ने कहा कि आज जिस प्रकार उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है तथा खाद्य उपमिश्रण में मिलावट की जा रही है इसकी विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। संगठन मंत्री मनीष गुप्ता, युवा कार्यकर्ता बादल अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को उनका अधिकार मिले तथा उपभोक्ता अपने अधिकारों प्रति सचेत रहकर भ्रामक विज्ञापनों से दूर रहें। की छात्र-छात्रा अमूल्या सक्सेना, अर्शिका, आरती असवाल, गौरव बसंल, विशाल बंसल व शिक्षक दिव्यांश शर्मा ने कहा कि कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उसका बिल अवश्य लें, तथा ठगी का शिकार होने पर उपभोक्ता न्यायालय की शरण लें।जिला प्रवक्ता एड. चेतन वर्मा, जिला सचिव सी.ए. मृणाली शर्मा तथा आकाश भारद्वाज, आर.एस. रतूडी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न रोकने के लिए संगठन का गठन किया गया है। इसकी जानकारी देने के लिए संगठन की ओर से जन अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनु शिवपुरी ( ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) ने वीडियो कॉल के माध्यम से कहा कि भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिनियम की जानकारी देने के लिए संगठन की ओर से एक मोबाइल ऐप का निर्माण किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस ऐप के माध्यम से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएसआई रीना शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरिद्वार के ए.आर.ओ. पूनम सैनी, वरिष्ठ व्यापारी राकेश मल्होत्रा आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।